ICSI CS December Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें? जानिए हॉल टिकट में क्या-क्या चेक करना जरूरी

Published : Dec 12, 2025, 02:18 PM ISTUpdated : Dec 12, 2025, 02:22 PM IST
ICSI CS December Admit Card 2025

सार

ICSI CS December Admit Card 2025: आईसीएसआई ने सीएस दिसंबर एग्जाम 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के उम्मीदवार icsi.edu से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करना जरूरी है।

ICSI CS December Admit Card 2025 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर सेशन की CS परीक्षा के लिए ICSI CS December Admit Card 2025 जारी कर दिया है। जो भी स्टूडेंट इस बार एग्जीक्यूटिव या प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षा देने वाले हैं, वे अब अपना हॉल टिकट आसानी से ICSI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 22 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच होगी। एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए हॉल टिकट सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है, इसलिए इसे परीक्षा से पहले जरूर डाउनलोड कर लें और साथ ही जरूरी डिटेल्स भी चेक कर लें, ताकि परीक्षा के दिन या अंतिम समय में किसी भी गलती या परेशानी से बचा जा सके।

ICSI CS December Exam: परीक्षा कब होगी?

ICSI ने एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम दोनों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। परीक्षा 22 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक चलेगी। हर पेपर की डेट और टाइमिंग का पूरा डिटेल कैंडिडेट के एडमिट कार्ड पर दिया गया है।

ICSI CS Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर ही आपको ICSI CS December Admit Card 2025 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा।
  • डिटेल भरते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे एक बार ध्यान से चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
  • अपने एडमिट कार्ड की एक साफ-सुथरी प्रिंट कॉपी निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ICSI CS December Admit Card 2025 Download Link

ICSI CS December Exam 2025 Official Notice Check Here

ICSI CS एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करना जरूरी है?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद केवल प्रिंट निकालना काफी नहीं है। स्टूडेंट्स को उस पर दी गई हर डिटेल को अच्छे से वेरिफाई करना जरूरी है। जानिए एडमिट कार्ड पर क्या-क्या जरूर चेक करें-

  • आपका नाम, फोटो और सिग्नेचर सही है या नहीं।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का स्टेज और ग्रुप सही तरीके से अपडेट हुआ है या नहीं।
  • एग्जाम सेंटर का नाम, पूरा पता और आपका एग्जाम मीडियम ठीक से दिया है या नहीं।
  • किसी पेपर में छूट (exemption) मिली है तो वह उल्लेखित है या नहीं।
  • परीक्षा की डेट और टाइमिंग बिल्कुल सही है या नहीं।
  • अगर किसी भी जानकारी में गलती हो तो तुरंत ICSI से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- Money Management Tips: अमीर बनना है, तो जान लें रॉबर्ट कियोसाकी के 5 गोल्डन मनी रूल्स

CS परीक्षा से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

  • एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए जरूरी है, इसलिए इसे समय से पहले तैयार रखें।
  • एग्जाम सेंटर का पता एक बार जाकर चेक कर लें, ताकि परीक्षा वाले दिन कोई दिक्कत न हो।
  • ओरिजिनल आईडी प्रूफ साथ ले जाना न भूलें। परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट, नोटिफिकेशन या गाइडलाइन के लिए उम्मीदवार ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IAS सुप्रिया साहू कौन हैं, जिन्हें मिला UN का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान? उनकी 6 शानदार पहलें 

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

IIT Bombay के स्टूडेंट ने बताया, JEE Drop Year में 5 सबसे बड़ी गलतियां क्या करते हैं स्टूडेंट्स?
BCCI Umpire बनने के लिए कौन सा एग्जाम पास करना जरूरी, जानिए कितनी होती है सैलरी?