ICSI CSEET May 2024 Result Declared: सीएसईईटी मई एग्जाम रिजल्ट icsi.edu पर जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें

Published : May 16, 2024, 02:35 PM ISTUpdated : May 16, 2024, 02:37 PM IST
ICS CSEET May 2024 Result link

सार

ICSI CSEET May 2024 Result Declared: आईसीएसआई की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट (सीएसईईटी) मई 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्कोर चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

ICSI CSEET May 2024 Result Declared: सीएसईईटी मई 2024 परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट (सीएसईईटी) मई 2024 परीक्षा का रिजल्ट आज, 16 मई को घोषित किया। सीएसईईटी रिजल्ट के साथ, आईसीएसआई कैंडिडेट के सब्जेक्ट वाइज मार्क्स जारी करेगा। हालांकि संस्थान ने कहा है कि कैंडिडेट को कोई फिजिकल मार्कशीट शेयर नहीं की जायेगी। उन्हें अपने स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट www.icsi.edu पर एक्टिव लिंक से ही डाउनलोड करने होंगे। ICSI CSEET Result 2024 direct link और रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे चेक करें।

ICSI CSEET May Result 2024 direct link

ICSI CSEET May Result 2024 चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

कैंडिडेट को ICSI CSEET May Result 2024 चेक करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि आदि जैसे डिटेल दर्ज करने होंगे।

ICSI CSEET May Result 2024 कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • अब होमपेज पर सीएसईईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें (एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, आदि)
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने रिजल्ट चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।

ICSI CSEET May 2024 Result Declared: दो दिन हुई परीक्षा

बता दें कि आईसीएसआई सीएस एक्जीक्यूटिव कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम 4 मई को आयोजित की गई थी लेकिन फिर कुछ टेक्निकल ईशूज के कारण प्रभावित छात्रों के लिए पुन: परीक्षा 6 मई को आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें

IIMC में असिस्टेंट प्रोफेसर्स की भर्ती, 6 जून तक आवेदन का मौका, कैसे, कहां करें अप्लाई, जानें योग्यता, उम्र सीमा

मांग कर भरी पेट, नौकर बने, रेणुका आराध्या आज 40 Cr की कंपनी के मालिक

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर