
ICSI CSEET Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आज, 10 नवंबर, 2023 को आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया। जो उम्मीदवार कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट (सीएसईईटी), नवंबर, 2023 सेशन में शामिल हुए थे वे आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजे आज दोपहर 2 बजे घोषित किए गये।
ICSI CSEET Result 2023: ई रिजल्ट कम मार्क्स स्टेटमेंट
सीएस क्रेटरी एग्जीक्यूटिव एग्जाम (सीएसईईटी) 4 और 6 नवंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। ई रिजल्ट कम मार्क्स स्टेटमेंट के साथ रिजल्ट जिसमें सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिटेल शामिल है, संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ई रिजल्ट कम मार्क्स स्टेटमेंट की कॉपी जारी की जाएगी।
ICSI CSEET Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल
कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म की तारीख के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CSEET Result 2023 कहां चेक करें
जो उम्मीदवार कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी), नवंबर, 2023 सत्र में शामिल हुए हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CSEET Result 2023 कैसे चेक करें
CSEET Result Nov 2023 Direct link
CSEET Result Nov 2023 Official Notice Direct link
ICSI CSEET Result 2023: ऑफिशियल नोटिस में क्या कहा गया था जानें
ऑफिशियल नोटिस में लिखा है, “4 नवंबर, 2023 और 6 नवंबर, 2023 को आयोजित सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का परिणाम शुक्रवार, 10 नवंबर, 2023 को दोपहर 02:00 बजे घोषित किया जाएगा। संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu के माध्यम से।
ये भी पढ़ें
हरियाणा टीईटी के लिए bseh.org.in पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, डायरेक्ट लिंक, डिटेल्स
डीपफेक क्या है, कितना खतरनाक? बनाने वाले को मिलेगी यह सख्त सजा
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi