Independence Day Quiz 2025: आजादी से जुड़े टॉप 50 सवाल-जवाब, जो हर भारतीय को आने चाहिए

Published : Aug 10, 2025, 11:34 AM ISTUpdated : Aug 11, 2025, 09:06 AM IST
Independence Day Quiz 2025

सार

Independence Day 2025 Quiz: 15 अगस्त सवतंत्रता दिवस 2025 पर खास जनरल नॉलेज क्विज। जानिए भारत की आजादी से जुड़े टॉप 50 सवाल-जवाब, जो हर भारतीय को जरूर आने चाहिए।

Independence Day Quiz 2025: 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस दिन को लोग बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं। सरकारी-प्राइवेट ऑफिस-कार्यालयों, स्कूल-कॉलजों में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है। ब्रिटिश हुकुमत से भारत को आजादी बड़े संघर्षों के बाद मिली थी, जिससे दिलाने में अनगिनत लोगों का योगदान रहा। इस गर्व भरे दिन को पूरा देश एक साथ सेलिब्रेट करता है। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लालकिला से देश के प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं। अगर आप अपने देश की आजादी के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं, स्वतंत्रता दिवस 2025 पर आधारित टॉप 50 जनरल नॉलेज सवाल और उनके जवाब । अगर आप स्टूडेंट हैं या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ये सवाल आपके लिए बेहद फायदेमंद हैं।

भारत अंग्रेजों की गुलामी से कब आजाद हुआ था?

जवाब: 15 अगस्त 1947

भारत को आजादी किस अधिनियम के तहत मिली?

जवाब: इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट, 1947

भारतीय संविधान कब लागू हुआ?

जवाब: 26 जनवरी 1950

भारत के पहले प्रधानमंत्री का नाम क्या था?

जवाब: जवाहरलाल नेहरू

तिरंगे के तीन रंग क्या हैं?

जवाब: केसरिया, सफेद, हरा

तिरंगे में बीच में क्या बना होता है?

जवाब: अशोक चक्र

अशोक चक्र में कितनी तीलियां होती हैं?

जवाब: 24

जन गण मन... के रचयिता कौन हैं?

जवाब: रवींद्रनाथ टैगोर

भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?

जवाब: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री भाषण कहां से देते हैं?

जवाब: लाल किला

वंदे मातरम... किसने लिखा था?

जवाब: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय

भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ था?

जवाब: 8 अगस्त 1942

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर तिरंगा उल्टा क्यों नहीं फहरा सकते? जानिए कानून

रासबिहारी बोस ने किस देश में आजाद हिंद फौज का गठन किया था?

जवाब: जापान, 1942 में

‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ किसका नारा था?

जवाब: सुभाष चंद्र बोस

1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया?

जवाब: मंगल पांडे

साइमन कमीशन का विरोध क्यों हुआ था?

जवाब: क्योंकि कमीशन के 7 सदस्यों में से कोई भारतीय सदस्य नहीं था

'आजाद हिन्द फौज' किसने बनाई थी?

जवाब: सुभाष चंद्र बोस

भारत के आखिरी वायसराय कौन थे?

जवाब: लॉर्ड माउंटबेटन

गांधी जी ने चंपारण में कौन सा आंदोलन चलाया था?

जवाब: चंपारण सत्याग्रह

जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?

जवाब: 13 अप्रैल 1919

गांधी जी का पूरा नाम क्या था?

जवाब: मोहनदास करमचंद गांधी

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता संग्राम में बिहार का अहम रोल, जानिए कौन थे ये क्रांतिकारी

कस्तूरबा गांधी कौन थीं?

जवाब: महात्मा गांधी की पत्नी

गांधी जी ने पहली बार सत्याग्रह कहां अपनाया?

जवाब: दक्षिण अफ्रीका

स्वतंत्र भारत का पहला गवर्नर जनरल कौन था?

जवाब: लॉर्ड माउंटबेटन

संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?

जवाब: 9 दिसंबर 1946

भारत का राष्ट्रीय गीत कौन सा है?

जवाब: वंदे मातरम्

अंग्रेज भारत में सबसे पहले कहां उतरे थे?

जवाब: सूरत

1857 की क्रांति को किस नाम से जाना जाता है?

जवाब: स्वतंत्रता का प्रथम संग्राम

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को कब फांसी दी गई थी?

जवाब: 23 मार्च 1931

सुभाष चंद्र बोस को लोग किस नाम से बुलाते थे?

जवाब: नेताजी

ये भी पढ़ें- Independence Day Essay 2025: स्वतंत्रता दिवस पर शानदार निबंध कैसे लिखें? यहां हैं 5 बेस्ट आइडिया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म कहां हुआ था?

जवाब: कटक, ओडिशा

गांधी जी को ‘राष्ट्रपिता’ किसने कहा था?

जवाब: सुभाष चंद्र बोस

काकोरी कांड किस वर्ष हुआ था?

जवाब: 1925

लाल बहादुर शास्त्री का नारा क्या था?

जवाब: जय जवान, जय किसान

लोकमान्य तिलक का प्रसिद्ध नारा क्या था?

जवाब: स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है

‘इंकलाब जिंदाबाद’ किसका नारा था?

जवाब: भगत सिंह

भगत सिंह का जन्म कहां हुआ था?

जवाब: पंजाब

इंडियन नेशनल कांग्रेस की स्थापना कब हुई?

जवाब: 1885

कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे?

जवाब: डब्ल्यू. सी. बनर्जी

पूर्ण स्वराज की घोषणा कब की गई थी?

जवाब: 1930

अंग्रेजों ने भारत में रेल सेवा कब शुरू की थी?

जवाब: 1853

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान डांडी मार्च कब हुआ था?

जवाब: 12 मार्च 1930

स्वदेशी आंदोलन कब शुरू हुआ था?

जवाब: 1905

गांधी जी का पहला बड़ा आंदोलन कौन सा था?

जवाब: चंपारण सत्याग्रह

कौन सा आंदोलन 'नमक सत्याग्रह' के नाम से भी जाना जाता है?

जवाब: डांडी मार्च

कौन सी महिला क्रांतिकारी ने खुद को बम से उड़ा लिया था?

जवाब: प्रीतिलता वादेदार

सरोजिनी नायडू को किस उपाधि से जाना जाता है?

जवाब: नाइटिंगेल ऑफ इंडिया

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु कब हुई?

जवाब: 1858

खिलाफत आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?

जवाब: मौलाना आजाद और अली बंधु

बार्डोली सत्याग्रह किसने शुरू किया था?

जवाब: वल्लभभाई पटेल

ये भी पढ़ें- इन 5 चीजों से कभी न बनाएं तिरंगा, वरना हो सकती है जेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें