India Post 44228 ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, Link यहां

Published : Aug 05, 2024, 09:41 AM ISTUpdated : Aug 05, 2024, 09:46 AM IST
India Post GDS Recruitment 2024

सार

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की आज, 5 अगस्त, 2024 को लास्ट डेट है। अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है। 10वीं पास इच्छुक कैंडिडेट समय रहते आवदेन कर लें।

India Post GDS Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 5 अगस्त को बंद कर दी जायेगी। इच्छुक कैंडिडेट जिन्होंने इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 के लिए अबतक आवेदन नहीं किया है वे समय रहते आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर एक्टिव है। बता दें कि इस वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2024 को शुरू हुई थी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने के बाद फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 6 अगस्त को खुलेगी और 8 अगस्त, 2024 को बंद हो जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 44228 पदों पर योग्य व चयनित कैंडिडेट की भर्ती की जायेगी।

एजुकेशनल क्वालिफकेशन: जीडीएस की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं हो होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क: जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। वहीं सभी महिला कैंडिडेट, एससी, एसटी कैंडिडेट, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसवुमेन कैंडिडेट के लिए शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना है।

India Post GDS Recruitment 2024 Direct link to apply

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें

10th Pass Govt Job, झारखंड में 500+ फील्ड वर्कर पोस्ट के लिए करें अप्लाई

खूबसूरत रानी राधिकाराजे का इस वजह से साधारण बीता बचपन, DU से की पढ़ाई

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Board Exams 2026: क्या अब 12वीं के छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन नहीं करा पाएंगे? जानें बोर्ड का बड़ा फैसला
बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके