Published : Mar 07, 2023, 06:54 PM ISTUpdated : Mar 07, 2023, 09:49 PM IST
करियर डेस्क : महिला दिवस (Women's Day 2023) पर कहानी डॉक्टर से IAS बनने वालीं रेनू राज (Renu Raj) की। डॉक्टरी करने के दौरान जब भी वक्त मिलता UPSC की तैयारी में जुट जाती थीं। अपनी मेहनत की बदौलत उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा में 2nd रैंक हालिस की।
डॉ. रेनू राज की पोस्टिंग केरल में बतौर जिला कलेक्टर है। डॉक्टरी करते हुए उन्होंने UPSC Exam की तैयारी की और कुछ ही महीनों की तैयारी में देश की सबसे कठिन परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की। उन्हें पहले ही अटेम्प्ट में सफलता मिली। आज उनका नाम देश के सबसे बेस्ट आईएएस में आता है।
26
IAS रेनू राज ने शुरुआती पढ़ाई केरल के कोट्टायम में सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई। कोट्टायम के ही गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर बनकर सेवा करना शुरू किया। 2013 में उन्होंने डॉक्टरी के साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की।
36
पहली बार डॉ. रेनू राज 2014 में सिविल सर्विसेज एग्जाम में शामिल हुईं और पहली ही बार में उन्हें सफलता मिल गई। उनकी मेहनत का नतीजा था कि देशभर में उनकी दूसरी रैंक आई। बता दें कि रेनू की फैमिली में सरकारी जॉब से रिटायर्ड पिता, हाउस वाइफ मां, दो बहनें हैं।
46
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह एक सर्जन थीं। वह ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करना चाहती थीं। उनके मन में ख्याल आया कि एक डॉक्टर के तौर पर 50 या 100 मरीजों की हेल्प कर सकती थीं, लेकिन सिविल सेवा अधिकारी बनकर हजारों के काम आ सकती हैं। इसके बाद ही उन्होंने एग्जाम देने का फैसला किया।
56
अपनी जर्नी की बात करते हुए डॉ. रेनू ने बताया है कि जब उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी, तब रेगुलर 3 से 6 घंटे तक ही पढ़ाई करती थीं। डॉक्टरी की प्रैक्टिस के साथ 6 से 7 महीनों तक इसी तरह का शेड्यूल चलता रहा। इसके बाद फुल टाइम तैयाररी की और मेंस एग्जाम के बाद फिर से डॉक्टरी की प्रैक्टिस शुरू की। काम के दौरान उन्हें पढ़ने का काम समय मिलता था लेकिन उन्होंने इसका असर तैयारी पर नहीं पड़ने दिया।
66
अप्रैल, 2022 में उन्होंने केरल राज्य चिकित्सा सेवा निगम के एमडी श्रीराम वेंकटरमन के साथ सात फेरे लिए। दोनों काफी सिंपल लाइफ जीते हैं। आईएएस श्रीराम वेंकटरमन ने साल 2012 में यूपीएससी एग्जाम दिया था। उन्हें भी ऑल इंडिया दूसरी रैंक ही मिली थी।