MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Women's Day 2023 : प्रतिभा पाटिल से आयरन लेडी तक..10 महिलाएं जिन्होंने बदल दिया इतिहास, देश ही नहीं दुनियाभर में हैं इनका नाम

Women's Day 2023 : प्रतिभा पाटिल से आयरन लेडी तक..10 महिलाएं जिन्होंने बदल दिया इतिहास, देश ही नहीं दुनियाभर में हैं इनका नाम

करियर डेस्क: आज महिलाएं किसी भी फील्ड में पीछे नहीं हैं। वे देश को लीड कर रही, कोर्ट में फैसले दे रही, प्रशासनिक जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। महिला दिवस (Women's Day 2023) पर बात 10 महिलाओं की, जो सबसे पहले बड़े पदों तक पहुंची और इतिहास रच दिया..

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
| Updated : Mar 02 2023, 10:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Getty

प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil)
2007 में प्रतिभा पाटिल देश की 12वीं और पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। 21 जुलाई, 2007 को राष्ट्रपति का चुनाव जीतीं। 25 जुलाई को शपथ लेकर रायसीना हिल्स पहुंची और देश की सर्वोच्च नागरिक बनीं। प्रतिभा पाटिल को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है।

210
Image Credit : Getty

इंदिरा गांधी (Indira Gandhi)
देश ही नहीं दुनिया की राजनीति में खास पहचान रहने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा गांधी के हाथ तीन बार देश की बागडोर रही। कुर्सी पर रहते हुए उन्होंने कई बड़े फैसले लिए, जिसे आज भी याद किया जाता है। वह काफी निडर महिला थीं।

310
Image Credit : Getty

मीरा कुमार (Meira Kumar)
मीरा कुमार देश की पहली महिला स्पीकर रहीं। 2009 बिहार की सासाराम सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची और लोकसभा स्पीकर बनीं। वह देश की पहली दलित महिला स्पीकर थीं।

410
Image Credit : Google

राजकुमारी अमृत कौर (Rajkumari Amrit Kaur)
राजकुमारी अमृत कौर आजाद भारत की पहली महिला कैबिनेट मंत्री थीं। देश के पहले मंत्रीमंडल का वो हिस्सा थीं। उनका जन्म लखनऊ में हुआ था और अपने निधन तक राज्यसभा सदस्य बनी रहीं।

510
Image Credit : google

फातिमा बीबी (Fathima Beevi)
जब-जब देश में पहली महिला सर्वोच्च न्यायालय की न्यायधीश की बात होती है तो एम फातिमा बीबी का नाम आता है। उनका जन्म 1927 में हुआ था। वह सुप्रीम कोर्ट में जज बनने वाली पहली महिला थीं।

610
Image Credit : Getty

सरोजनी नायडू (Sarojini Naidu)
'नाइटिंगल ऑफ इंडिया' नाम से फेमस सरोजनी नायडू देश की पहली महिला राज्यपाल थीं। भारत की आजादी के बाद 1947 से 1949 तक वे उत्तर प्रदेश की गवर्नर बनी रहीं।

710
Image Credit : google

सुचेता कृपलानी (Sucheta Kripalani)
सुचेता कृपलानी ने 1963 में यूपी की मुख्यमंत्री बनीं और 1967 तक इस पद पर रहीं। वह देश की पहली महिला चीफ मिनिस्टर थीं। उनका जन्म बंगाल के एक ब्रह्माण परिवार में हुआ था। 

810
Image Credit : google

अन्ना रजम मल्होत्रा (Anna Rajam Malhotra)
भारत की आजादी के बाद पहली महिला IAS बनने वाली महिला अन्ना रजम मल्होत्रा थीं। उनका जन्म 1927 केरल के एरानाकुलम में हुआ था। 1950 में  सिविल सर्विस एग्जाम में शामिल हुईं और 1951 में उन्होंने इंटरव्यू के बाद सेलेक्ट हुईं।

910
Image Credit : our own

किरण बेदी (Kiran Bedi)
निडर, बेखौफ और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वालीं किरण बेदी देश की पहली IPS थीं। उनके हौसले और निडरता के कई किस्से मौजूद हैं। कुछ समय पहले वह पुद्दुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर भी थीं। किरण बेदी को 1994 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से नवाजा गया था।

1010
Image Credit : Google

सरला ठकराल (Sarla Thukral)
देश की पहली महिला पायलट सरला ठकराल ने जब पहली बार विमान उड़ाया तो हर महिला और देशवासी का सिर गर्व से उठ गया था। 1936 में उन्होंने लाहौर एयपोर्ट पर जिप्सी मॉथ विमान को उड़ाया था। जब उन्होंने पहली बार फ्लाइट उड़ाई तब उनकी चार साल की एक बेटी थी।

इसे भी पढ़ें
Women Day 2023 : 15,000 महिलाओं ने उठाई हक की आवाज, 115 साल पहले हिलाकर रख दिया था न्यूयार्क, जानें महिला दिवस का इतिहास

International Womens Day 2023 : दुनिया की 5 सबसे रईस महिलाएं, किसी ने टॉफी बेचकर कमाए खरबों तो किसी ने कॉस्मेटिक
 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image3
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image4
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image5
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved