इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024 की घोषणा, 20 फरवरी से रजिस्ट्रेशन, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Published : Feb 16, 2024, 07:38 PM IST
ISRO Young Scientist Programme 2024

सार

ISRO Young Scientist Programme 2024: इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024 छात्रों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (एसटीईएम) बेस्ट रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

ISRO Young Scientist Programme 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए 13-24 मई को आयोजित होने वाले यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (युविका) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा कर दी है। इसरो का यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024 स्कूली बच्चों के लिए दो सप्ताह का रेसिडेंशियल प्रोग्राम है। इसरो के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी, साइंस और एप्लीकेशंस का बेसिक नॉलेज प्रदान करना है।

रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से

यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (युविका) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन विंडो 20 मार्च, 2024 तक खुली रहेगी।

 

 

सेलेक्शन क्राइटेरिया, पैरामीटर वेटेज

  • कक्षा 8 की परीक्षा में प्राप्त अंक 50%
  • ऑनलाइन क्विज में परफॉर्मेंस 10%
  • साइंस फेयर में पार्टिसिपेशन (पिछले 3 वर्षों में स्कूल / जिला / राज्य और अपर लेवल) 2/5/10 %
  • ओलंपियाड या समकक्ष में रैंक (पिछले 3 वर्षों में स्कूल / जिला / राज्य और उससे ऊपर के लेवल में 1 से 3 रैंक) 2/4/5 %
  • खेल प्रतियोगिताओं के विजेता (पिछले 3 वर्षों में स्कूल/जिला/राज्य और उससे ऊपर के लेवल पर 1 से 3 रैंक) 2/4/5 %
  • पिछले 3 वर्षों में स्काउट और गाइड/एनसीसी/एनएसएस सदस्य 5%
  • पंचायत क्षेत्र में स्थित ग्राम/ग्रामीण विद्यालय में अध्ययन 15%

इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • इच्छुक उम्मीदवार इसरो स्पेस जिज्ञासा प्लेटफॉर्म पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे गए वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब छात्र को स्पेसक्विज में भाग लेना होगा।
  • दिये गये स्थान पर अपनी पर्सनल डिटेल भरे।
  • उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के लिए वेरिफाइड सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
  • डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें और अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • अधिक जानकारी के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

इसरो युविका प्रोग्राम क्या है?

इसरो युविका 2024 स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम है, जिसे यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम कहा जाता है, युविका का अर्थ युवा विज्ञान कार्यक्रम है। इसरो छात्रों, यंग माइंड को स्पेस टेक्नेलॉजी, स्पेस पर बेसिक नॉलेज प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करता है।

ये भी पढ़ें

मिल गई यह नौकरी तो बन जायेंगे सबसे पावरफुल, सैलरी, फैसिलिटी भी शानदार

कितने पढ़े लिखे हैं राधिका मर्चेंट,अनंत अंबानी, दोनों की संपत्ति इतनी!

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!