JEE Advanced 2024 एडमिट कार्ड jeeadv.ac.in पर जारी, यहां direct link से करें डाउनलोड

Published : May 17, 2024, 01:51 PM ISTUpdated : May 17, 2024, 02:03 PM IST
JEE Advanced Admit Card 2024 released

सार

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास की ओर से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया गया है। JEE Advanced Admit Card 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

JEE Advanced Admit Card 2024 released: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने 17 मई, 2024 को जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट अपना जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट आईआईटी जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर एक्टिव लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced Admit Card 2024 Direct link to download

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2024: कैसे डाउनलोड करें

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट नीचे दिये गये आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • आईआईटी जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार लॉगिन डिटेल दर्ज कर सकते हैं।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

JEE Advanced 2024 एडमिट कार्ड में चेक करें ये डिटेल्स

एडमिट कार्ड में कैंडिडेट्स को नीचे दिये गये डिटेल चेक कर लेने की सलाह दी जाती है।

कैंडिडेट का नाम

जेईई (एडवांस्ड) 2024 के लिए रोल नंबर

फोटोग्राफ

हस्ताक्षर

जन्म तिथि

पत्राचार के लिए पता और श्रेणी।

कैंडिडेट को अलॉट किये गये एग्जाम सेंटर का नाम और एड्रेस

 

आईआईटी जेईई एडवांस्ड एग्जाम 2024 डेट

आईआईटी जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट पर 26 मई, 2024 को दोपहर 2.30 बजे तक उपलब्ध रहेगा। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी।

JEE Advanced 2024 एग्जाम पैटर्न

परीक्षा में दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल हैं। प्रत्येक तीन घंटे की अवधि का। कैंडिडेट को दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पेपर 1 फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी और पेपर 2 सेकंड शिफ्ट में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2024 रिजल्ट, आंसर की 9 जून को

ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आईआईटी जेईई एडवांस्ड एग्जाम 2024 संपन्न होने के बाद। प्रतिक्रियाओं की प्रति 31 मई, 2024 को वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। प्रोविजनल आंसर की 2 जून, 2024 को जारी होगा। कैंडिडेट को 3 जून, 2024 तक ऑब्जेक्शन करने का मौका मिलेगा । आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2024 रिजल्ट और फाइन आंसर की 9 जून, 2024 को जारी किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें

दादी के इंकार से शुरू हुआ था प्रतिभा रांटा का करियर, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी

नमिता थापर ने शेयर किया Cannes 2024 एक्सपीरिएंस, कही ऐसी बात

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर