JEE Mains session 1 एग्जाम एक पेपर के लिए सिटी स्लिप आउट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, जानें कब आयेगा एडमिट कार्ड

Published : Jan 13, 2024, 09:48 AM ISTUpdated : Jan 13, 2024, 09:50 AM IST
JEE Mains session 1 exam city slips out

सार

जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन्स सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains 2024 session 1 exam city slips out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2024 के पहले सेशन के बीआर्क/बीप्लानिंग पेपर के लिए एग्जसम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन्स सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे jeemain.nta.ac.in पर जा सकते हैं और इसे डाउनलोड करें। जेईई मेन का पहला सेशन 24 जनवरी से शुरू होगा।

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में है फर्क

उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होती है। इस स्लिप में केवल उस शहर का नाम लिखा होता है जिसमें उनके एग्जाम सेंटर होंगे।

एडमिट कार्ड हर एग्जाम से 3 दिन पहले

एनटीए जेईई मेन्स सेशन 1 के एडमिट कार्ड प्रत्येक एग्जाम डेट से ठीक तीन दिन पहले स्टेप वाइज में जारी करेगा। एडमिट कार्ड में पेपर की तारीख और समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश आदि का उल्लेख होगा।

JEE main session 1 exam city slip direct link to download

जेईई मुख्य सेशन 1 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल

जेईई मुख्य सेशन 1 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • एनटीए जेईई मेन वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • सेशन 1 एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप डाउनलोड टैब खोलें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें

बाल वैज्ञानिक श्रीनाभ अग्रवाल, बोर्ड एग्जाम टॉपर,नासा अवार्डी को जानें

12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी कितने पढ़े-लिखे हैं, डिग्री समेत डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें