JAC Board Timetable 2026 Out: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं कब से, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Published : Nov 27, 2025, 12:20 PM IST
JAC Board Timetable 2026 Out

सार

Jharkhand Board Exam Routine 2026: जैक बोर्ड एग्जाम 2026 का टाइमटेबल जारी हो गया है। झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी। यहां देखें सब्जेक्ट वाइज पूरा शेड्यूल, प्रैक्टिकल एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड कब जारी होंगे।

Jharkhand Board Exam 2026 Timetable Out: झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। Jharkhand Academic Council (JAC) ने 2026 बोर्ड परीक्षाओं का पूरा टाइमटेबल जारी कर दिया है। क्लास 10 और 12 के स्टूडेंट्स अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इस बार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी की शुरुआत से ही शुरू हो रही हैं, इसलिए छात्रों के लिए ये समय बेहद अहम है। अपनी तैयारी तेज करने और अपनी पढ़ाई की प्लानिंग सेट करने के लिए JAC का यह नया एग्जाम रूटीन काफी मददगार साबित होने वाला है। JAC की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, क्लास 10 की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक, जबकि क्लास 12 की परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक चलेंगी। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग शिफ्ट भी तय कर दी हैं, 10वीं की परीक्षा सुबह और 12वीं की परीक्षा दोपहर में आयोजित होगी।

JAC Board Exam 2026: कब होंगी क्लास 10 और 12 परीक्षाएं?

क्लास 10 (मैट्रिक) परीक्षा

  • डेट: 3 फरवरी-17 फरवरी 2026
  • शिफ्ट: सुबह 9:45 से 1:00 बजे तक

क्लास 12 (इंटरमीडिएट) परीक्षा

  • डेट- 3 फरवरी-23 फरवरी 2026
  • शिफ्ट: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक

JAC बोर्ड परीक्षा 2026: 10वीं और 12वीं का पूरा टाइमटेबल एक नजर में

एग्जाम डेट  क्लास 10 (मैट्रिक)क्लास 12 (इंटरमीडिएट)
3 फरवरी वोकेशनलवोकेशनल
4 फरवरी  हिंदी-A, हिंदी-Bइकोनॉमिक्स (साइंस/कॉमर्स), एंथ्रोपोलॉजी
5 फरवरी  कॉमर्स, होम साइंसमैथ्स, स्टैटिस्टिक्स
6 फरवरी  उर्दू, बंगला, उड़ियाइकोनॉमिक्स (आर्ट्स), अकाउंटेंसी
7 फरवरी  सोशल साइंसफिजिक्स
9 फरवरी साइंस बॉटनी, बिजनेस स्टडीज, सोशियोलॉजी
10 फरवरी  म्यूजिकजियोसाइंस, बिजनेस मैथ्स, जियोग्राफी
11 फरवरी  मैथ्सएंटरप्रेन्योरशिप, होम साइंस
13 फरवरी इंग्लिशफिलॉसफी, केमिस्ट्री
14 फरवरी क्षेत्रीय भाषाएंहिस्ट्री
16 फरवरी संस्कृतपॉलिटिकल साइंस
17 फरवरी  अरबी, पर्शियन, मुंडारी आदिसाइकोलॉजी, कंप्यूटर साइंस
18 फरवरी  हिंदी-A, इंग्लिश-A (आर्ट्स)
20 फरवरीहिंदी-A, इंग्लिश-A, म्यूज़िक (साइंस/कॉमर्स)
21 फरवरीऑप्शनल/एडिशनल सब्जेक्ट
23 फरवरी  हिंदी-B और मदर टंग

 

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड कब मिलेंगे?

JAC ने साफ किया है कि क्लास 10 के एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2026 से और क्लास 12 के एडमिट कार्ड 17 जनवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए हॉल टिकट साथ ले जाना होगा।

ये भी पढ़ें- Bihar DElEd Result 2025 Out: बिहार डीएलएड में 79.01% पास, जानिए कब से भरे जाएंगे एडमिशन फॉर्म 

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 कब होंगे?

इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल टेस्ट दोनों कक्षाओं के लिए 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच छात्रों के अपने-अपने स्कूलों में ही करवाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- JEE Mains Preparation के लिए 3 AI ऐप्स, जिससे तैयारी होगी सुपर स्मार्ट

JAC Board Exam Result 2026: कब आएगा रिजल्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक अनुमान के अनुसार JAC Result 2026 की बात करें तो बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद कॉपी चेकिंग का काम मार्च में शुरू होगा और JAC अप्रैल 2026 के अंत तक 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकता है।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?