JKPSC CCE Mains Admit Card 2022: आयोग ने जारी किया सीसीई के लिए एडमिट कार्ड, 20 फरवरी से 2 मार्च तक होगी परीक्षा

जम्मू एंड कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन (JKPSC) अगले हफ्ते 10 फरवरी 2023 को जेकेपीएससी सीसीई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2022 यानी कम्बाइंउ कम्पटिशन मेन एग्जाम 2022 का आयोजन 20 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक किया जाएगा। 

Ashutosh Pathak | Published : Feb 1, 2023 9:41 AM IST

करियर डेस्क। जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग यानी जम्मू एंड कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन (JKPSC) अगले हफ्ते 10 फरवरी 2023 को जेकेपीएससी सीसीई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। जो उम्मीदवार कम्बाइंड कम्पटिशन (मेन) एग्जाम 2022 में शामिल होंगे, वे जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in के माध्यम से जरूरी क्रेडेंशियल भरकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जम्मू एंड कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कोई भी उम्मीदवार जो अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाहता है, वह 3 फरवरी 2023 तक या उससे पहले बख्शी नगर जम्मू/सोलिना श्रीनगर स्थित जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग के कार्यालय में परीक्षा नियंत्रक यानी एग्जाम कंट्रोलर को उम्मीदवार की ओर से डिटेल्ड सिग्नेचर्ड यानी विधिवत हस्ताक्षरित एक आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2022 यानी कम्बाइंउ कम्पटिशन मेन एग्जाम 2022 का आयोजन 20 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मॉर्निंग सेशन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर का सेशन 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेकेपीएससी सीसीई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

उम्मीदवार ऐसे डाउनलोड करें जेकेपीएससी सीसीई मेन्स एडमिट कार्ड 2022

उम्मीदवार जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in को ओपन करें।

वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए जेकेपीएससी सीसीई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।

यहां उम्मीदवार अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद उम्मीदवार का एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को क्रॉस चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

डाउनलोड किए गए पेज को सेव करके रख लें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी को अपने पास रख लें। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल

Share this article
click me!