JNVST 2024: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

Published : Sep 16, 2024, 10:37 AM ISTUpdated : Sep 16, 2024, 10:44 AM IST
JNVST 2024

सार

JNVST 2024: नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। अभिभावक अपने बच्चों के लिए navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

JNVST 2024: नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख अब बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2024 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 23 सितंबर 2024 कर दिया गया है। अभिभावक अपने बच्चों के लिए आवेदन navodaya.gov.in पर कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

  • उम्मीदवार की फोटो
  • उम्मीदवार और उसके अभिभावक के हस्ताक्षर
  • आधार विवरण/निवास प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार के स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित प्रमाणपत्र (जिसमें कक्षा 5 तक की पढ़ाई का विवरण हो)

JNVST 2024 information bulletin

JNVST 2024 Direct link to apply

JNVST 2024: आवेदन के लिए पात्रता

  • जिन उम्मीदवारों का जन्म 1 मई 2013 से पहले और 31 जुलाई 2015 के बाद नहीं हुआ है, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार को उसी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन करना होगा, जहां से उसने कक्षा 5 तक पढ़ाई की हो।

JNVST 2024 एग्जाम डेट्स

पहला चरण: 18 जनवरी 2025 (जिन राज्यों और जिलों के लिए है: आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि)

दूसरा चरण: 12 अप्रैल 2025 (जम्मू-कश्मीर, मिज़ोरम, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ जिले, लद्दाख आदि)

JNVST 2024: एग्जाम पैटर्न, सब्जेक्ट्स

  • परीक्षा में तार्किक क्षमता, गणित और भाषा से जुड़े प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा का कुल समय 2 घंटे का होगा।
  • प्रश्न MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) फॉर्मेट में होंगे और हर प्रश्न के चार ऑप्शन दिए जाएंगे।
  • कुल 100 अंक होंगे, जिसमें विभिन्न विषयों के आधार पर अंक विभाजित होंगे।

JNVST 2024 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • नवोदय विद्यालय चयनित छात्रों को पूरी तरह से निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है, जिसमें आवास, भोजन और पढ़ाई की सभी सुविधाएं शामिल हैं।
  • चयनित छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न co-scholastic activities में भी भाग ले सकते हैं, जिससे उनका ओवर ऑल डेवलपमेंट हो सके।

JNVST 2024: तैयारी के टिप्स

  • छात्र को परीक्षा में सफल होने के लिए तार्किक क्षमता, गणित और भाषा के प्रश्नों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • पिछले साल के प्रश्न पत्रों का प्रैक्टिस करना मददगार हो सकता है।
  • टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि परीक्षा का समय सीमित होता है।

ये भी पढ़ें

क्या आप जानते हैं "नौ दिन चले अढ़ाई कोस" का मतलब?

IQ Test: दिमाग को झकझोर देने वाले 6 धांसू सवाल—क्या आप जानते हैं जवाब?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

IIT Bombay के स्टूडेंट ने बताया, JEE Drop Year में 5 सबसे बड़ी गलतियां क्या करते हैं स्टूडेंट्स?
BCCI Umpire बनने के लिए कौन सा एग्जाम पास करना जरूरी, जानिए कितनी होती है सैलरी?