JNVST Admission 2024: कक्षा 9वीं रजिस्ट्रेशन डेट 7 नवंबर तक बढ़ी, जानें कहां, कैसे अप्लाई करें?

Published : Oct 31, 2023, 03:19 PM IST
JNVST Class 9th 2024 registration direct link here

सार

JNVST Admission 2024: एनवीएस ने नौवीं कक्षा में एडमिशन के आवेदन की समय सीमा 7 नवंबर, 2023 तक बढ़ा दी है। आवेदन का तरीका समेत पूरी डिटेल नीचे चेक करें।

JNVST Admission 2024: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा कक्षा IX 2024-25 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से 7 नवंबर, 2023 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी।

JNVST Admission 2024: ऑफिशियल वेबसाइट पर क्या लिखा है?

ऑफिशियल वेबसाइट पर लिखा है, “कक्षा IX (9वीं) लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07-11-2023 तक बढ़ा दी गई है।”

JNVST Admission 2024: परीक्षा 10 फरवरी को

कक्षा IX में एडमिशन के लिए चयन परीक्षा 10 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा के लिए भाषा का माध्यम अंग्रेजी/हिंदी होगा।

JNVST Class 9th 2024 registration direct link here

जेएनवीएसटी कक्षा 9वीं 2024 रजिस्ट्रेशन: आवेदन कैसे करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “कक्षा IX लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2024 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07.11.2023 तक बढ़ा दी गई है।
  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • डिटेल भरें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें

UGC NET December 2023: आज रात 11:59 बजे तक आवेदन का मौका, जानें कब होगी परीक्षा?

जानिए फेसबुक से 6.5 करोड़ सैलरी पाने वाले शख्स को, इस वजह से छोड़ी जॉब

TRE Result 2023: बिहार शिक्षक परीक्षा के 20 अभ्यर्थियों पर 5 साल का प्रतिबंध, जानें क्या है कारण?

CISF Head Constable (GD) Recruitment 2023 रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक, डिटेल्स चेक करें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?