JSSC में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, कांस्टेबल के 4919 पदों के लिए आवेदन आज से, सैलरी 69100 रुपये मंथली

Published : Jan 15, 2024, 10:56 AM ISTUpdated : Jan 15, 2024, 10:59 AM IST
jssc recruitment 2024 4919 constable posts

सार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कांस्टेबल प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 15 जनवरी से शुरू हो रही है। पूरी डिटेल आगे चेक करें।

JSSC Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 15 जनवरी से शुरू हो रही है। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 14 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 16 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर सकेंगे। 20 फरवरी से 22 फरवरी तक उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म एडिट कर सकते हैं।

जेएसएससी भर्ती 2024 न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

आरक्षी पदों के लिए कैंडिडेट को मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से 10वीं कक्षा उतीर्ण होनी चाहिए।

जेएसएससी भर्ती 2024 सैलरी

आरक्षी पदों समूह ग के लिए पे मैट्रिक्स लेवल 3 है। सैलरी 21700 से लेकर 69100 रुपये है।

जेएसएससी भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 4919 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

जेएसएससी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति या अनुसूचित जाति के आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है। अन्य के लिए ₹100 परीक्षा शुल्क है।

जेएसएससी भर्ती 2024 आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है। अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष है। अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है।

JSSC Recruitment 2024 notification here

ये भी पढ़ें

SAIL में अटेंडेंट-कम-तकनीशियन और अन्य पदों के लिए करें आवेदन, नोटिफिकेशन, डिटेल चेक करें

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में लीगल असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए करें अप्लाई, Direct Link, डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव