
LIC AAO 2025 Salary: भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (Life Insurance Corporation of India) में Assistant Administrative Officer (AAO) का पद हर साल लाखों उम्मीदवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है। न सिर्फ यह पोस्ट प्रतिष्ठित है, बल्कि इसके साथ मिलने वाला सैलरी पैकेज और करियर ग्रोथ भी इसे बेहद खास बनाते हैं। इस साल LIC AAO 2025 परीक्षा 3 अक्टूबर को आयोजित हुई। अब परीक्षा में शामिल कैंडिडेट को रिजल्ट का इंतजार है, जोकि जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। किसी भी जॉब वैकेंसी में सबसे बड़ा आकर्षण होता है, उस पोस्ट की सैलरी। LIC AAO 2025 परीक्षा में शामिल कैंडिडेट भी इसके बारे में जानना चाहते हैं, जो जानिए कि LIC AAO बनने वाले उम्मीदवारों को कितनी सैलरी, भत्ते और करियर ग्रोथ मिल सकते हैं।
LIC AAO की बेसिक सैलरी 2025 में 88,635 रुपए तय की गई है। समय के साथ इनक्रिमेंट्स के बाद यह सैलरी 1,50,025 रुपए तक पहुंच सकती है और विशेष परिस्थितियों में 1,69,025 रुपए तक भी जा सकती है।
बेसिक सैलरी के अलावा LIC AAO को कई तरह के भत्ते मिलते हैं, जैसे-
ये भी पढ़ें- Bihar MLA Salary 2025: बिहार में एक विधायक को कितनी सैलरी मिलती है? सरकार देती है जोरदार सुविधाएं
LIC में चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 4 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होता है। अगर कोई उम्मीदवार इस अवधि को पूरा नहीं करता है, तो उसे कॉर्पोरेशन द्वारा निर्धारित 5 लाख रुपए GST सहित का फॉरफिट देना पड़ सकता है।
LIC AAO का काम सिर्फ सैलरी तक ही सीमित नहीं है। इस पोस्ट में उम्मीदवारों को एडमिनिस्ट्रेशन और कस्टमर सर्विस दोनों जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं, जैसे-
LIC AAO 2025 परीक्षा का चयन सिर्फ प्रतिष्ठा और सैलरी के लिए ही नहीं, बल्कि लंबी और स्थिर करियर ग्रोथ के लिए भी एक शानदार अवसर है। यदि आप LIC AAO बनते हैं, तो न केवल आपके पास शानदार सैलरी और भत्ते होंगे, बल्कि आपका करियर भी शानदार होगा।
ये भी पढ़ें- BCCI अध्यक्ष को कितनी सैलरी मिलती है? जानिए क्या-क्या सुविधाएं और कितना पावर