MAH Nursing CET 2024 रजिस्ट्रेशन डेट 15 मार्च तक बढ़ी, देखें ऑफिशियल नोटिस

Published : Mar 01, 2024, 04:26 PM IST
MAH Nursing CET 2024 registration date extended

सार

एमएएच नर्सिंग सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन डेट 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन समेत पूरी डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें।

MAH Nursing CET 2024 registration extended: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएएच नर्सिंग सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। कैंडिडेट अब 15 मार्च, 2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार MAHACET की ऑफिशियल वेबसाइट mahacet.org के माध्यम से नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिस में क्या कहा गया

ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि एमएच-नर्सिंग सीईटी-2024 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 29/02/2024 थी। कार्यालय को रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ाने के संबंध में उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध प्राप्त हुआ है। इसलिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक रुचि को ध्यान में रखते हुए राज्य सीईटी सेल ने एमएच-नर्सिंग सीईटी-2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

MAH Nursing CET 2024 Official Notice Check Here

एमएएच नर्सिंग सीईटी 2024 आवेदन कैसे करें

री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 1 मार्च, 2024 को ओपन की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले MAHACET की ऑफिशियल वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एमएएच नर्सिंग सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
  • अधिक संबंधित डिटे के लिए उम्मीदवार MAHACET की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

कोकिलाबेन को पसंद नहीं आये थे धीरूभाई अंबानी, तब मां ने कही थी ये बात

गुजरात के घर से खाली हाथ निकले धीरूभाई अंबानी, लौटे तो थे बड़े करोबारी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर