एमएचटी सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट आज, लेट फीस के साथ 8 मार्च तक आवेदन का मौका, Direct Link

Published : Mar 01, 2024, 12:44 PM ISTUpdated : Mar 01, 2024, 12:53 PM IST
MHT CET 2024 registration last date

सार

एमएचटी सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन आज, 1 मार्च, 2024 को समाप्त हो रहा है। वैसे कैंडिडेट जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र 1 मार्च, 2024 को एमएचटी सीईटी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। जो उम्मीदवार पीसीएम (फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स) और पीसीबी (फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी) ग्रुप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MAHACET की ऑफिशियल वेबसाइट mahacet.org पर एक्टिव लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है।

लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 2 मार्च से

लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू होगी और 8 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। उम्मीदवारों को लेट फीस के रूप में ₹500/- का भुगतान करना होगा।

एमएचटी सीईटी 2024: आवेदन कैसे करें

प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • MAHACET की ऑफिशियल वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एमएचटी सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

MHT CET 2024 Direct link to apply

एप्लीकेशन फीस

महाराष्ट्र राज्य, महाराष्ट्र राज्य के बाहर (ओएमएस) ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए और जम्मू-कश्मीर प्रवासी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है। महाराष्ट्र राज्य से संबंधित पिछड़ा वर्ग श्रेणियों एससी, एसटी, वीजे/डीटीएनटी(ए), एनटी(बी), एनटी(सी), एनटी(डी), ओबीसी, एसबीसी, ईडब्ल्यूएस, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹800 है।

ये भी पढ़ें

कोकिलाबेन को पसंद नहीं आये थे धीरुभाई अंबानी, तो मां ने कही थी ये बात

गुजरात के घर से खाली हाथ निकले धीरूभाई अंबानी, लौटे तो थे बड़े करोबारी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC Fake University List: एडमिशन से पहले सावधान! 32 यूनिवर्सिटी फर्जी घोषित, यहां देखें लिस्ट
Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन