Jharkhand Combined Civil Service Exam 2023: 342 पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज, Direct Link

Published : Feb 29, 2024, 02:48 PM IST
Jharkhand Combined Civil Service Exam 2023 last date to apply

सार

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 29 फरवरी, 2024 को समाप्त हो रही है। वैसे कैंडिडेट जिन्होंने अब तक अपना फॉर्म सबमिट नहीं किया है तुरंत कर लें। डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

Jharkhand Combined Civil Service Exam 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी 29 फरवरी, 2024 को झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। उम्मीदवार जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से परीक्षा के लिए समय रहते आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 फरवरी, 2024 को शुरू हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में 342 पदों पर बहाली होगी।

शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा

उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Jharkhand Combined Civil Service Exam 2023 Direct link to apply

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023: आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें

राधिका मर्चेंट की मेकअप आर्टिस्ट लवलीन रामचंदानी को जानिए, फीस कितनी?

नीता अंबानी से कम नहीं समधन शैला मर्चेंट, एजुकेशन-बिजनेस से ब्यूटी तक

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर