
NDA Salary 2025: अगर आप NDA 2025 (नेशनल डिफेंस एकेडमी) में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो ये सिर्फ एक फर्ज नहीं बल्कि एक बेहतरीन करियर भी है। NDA जॉइन करने वालों को न सिर्फ सम्मान और वर्दी मिलती है, बल्कि शानदार सैलरी, भत्ते और जिंदगीभर की सुविधाएं भी मिलती हैं। जानिए NDA अफसरों की सैलरी और फायदे जो आपको हैरान कर सकते हैं। यहां तक की ट्रेनिंग के दौरान कैंडिडेट्स को जो स्टाइपेंड मिलते हैं वह भी शुरुआत के लिए बेहद आकर्षक हैं। पढ़ें पूरी डिटेल।
NDA में सिलेक्शन के बाद कैंडिडेट्स को तीन साल की ट्रेनिंग मिलती है। इस दौरान उन्हें हर महीने ₹56,100 की स्टाइपेंड (stipend) मिलती है, जो कि डिफेंस पे मैट्रिक्स के लेवल 10 के अनुसार है। हालांकि ये एक स्टाइपेंड कहलाता है, लेकिन यही शुरुआत होती है एक मजबूत सैलरी स्ट्रक्चर की।
जब ट्रेनिंग पूरी हो जाती है, तब कैंडिडेट्स को आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन दिया जाता है। इसके बाद रैंक के हिसाब से उनकी सैलरी बढ़ती जाती है। जिसमें-
| रैंक | मंथली सैलरी |
| लेफ्टिनेंट | ₹56,100 - ₹1,77,500 |
| कैप्टन | ₹61,300 - ₹1,93,900 |
| मेजर | ₹69,400 - ₹2,07,200 |
| लेफ्टिनेंट कर्नल | ₹1,21,200 - ₹2,12,400 |
| कर्नल | ₹1,30,600 - ₹2,15,900 |
| ब्रिगेडियर | ₹1,39,600 - ₹2,17,600 |
| मेजर जनरल | ₹1,44,200 - ₹2,18,200 |
| लेफ्टिनेंट जनरल (HAG) | ₹1,82,200 - ₹2,24,100 |
| चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ | ₹2,50,000 (फिक्स्ड) |
NDA officer salary सिर्फ बेसिक पे नहीं होती, इसमें कई तरह के military allowances भी जुड़ते हैं। जिसमें-
NDA से जुड़कर एक युवा को सिर्फ सैलरी और भत्ते ही नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी के लिए सुरक्षा और सुविधाएं मिलती हैं। पेंशन और रिटायरमेंट के बाद भी लाभ दिए जाते हैं। सब्सिडाइज्ड हाउसिंग और कैंटीन की सुविधा मिलती है। जीवन बीमा कवर, हाई-क्लास मेडिकल सुविधाएं, समाज में ऊंचा सम्मान और पहचान मिलती है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi