OJEE 2023 Registration Starts: ओडिशा जेईई के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, मई में हो सकती है परीक्षा

Published : Feb 10, 2023, 06:07 PM IST
upsc exam

सार

OJEE 2023 Registration Starts: रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 10 फरवरी से शुरू हो चुका है। यह 20 मार्च 2023 को बंद होगा। एडमिट कार्ड अप्रैल 2023 के तीसरे हफ्ते से उपलब्ध हो सकता है। परीक्षा मई के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित हो सकती है। 

करियर डेस्क। OJEE 2023 Registration Starts: स्किल डेवलपमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट यानी कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग, ओडिशा ने OJEE 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर दिया है। वे उम्मीदवार जो ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें पंजीकरण प्रक्रिया यानी रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस आज, शुक्रवार 10 फरवरी से शुरू हो चुकी है और यह 20 मार्च 2023 को बंद हो जाएगी। एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र अप्रैल 2023 के तीसरे हफ्ते से उपलब्ध हो सकता है और परीक्षा मई 2023 के पहले या दूसरे सप्ताह के बीच आयोजित की जा सकती है। वहीं, रिजल्ट जून 2023 के पहले हफ्ते में घोषित किया जा सकता है। सिंगल कोर्स के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए निर्धारित है। वहीं, आगे उसके बाद प्रत्येक कोर्स या प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए 500 रुपए अलग से लिया जाएगा।

जानिए सभी कोर्स से जुड़ी डिटेल

ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE - 2023) बी. फॉर्मा, बी. सीएटी (सिनेमैटोग्राफी एंड साउंड रिकॉर्डिंग एंड डिजाइन), बी. सीएटी (फिल्म एडिटिंग) और इंटीग्रेटेड एमबीए (5 वर्ष) के प्रथम वर्ष के डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं, एमसीए, एमबीए, एम. टेक, एम फॉर्मा, एम आर्क, एम प्लान, एम टेक (शार्ट टर्म) में बी.टेक., बी.फॉर्मा और प्रथम वर्ष के मास्टर डिग्री कोर्स के द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) में प्रवेश से जुड़ी अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

यूपीएससी ने जारी किया पर्सनाल्टी टेस्ट प्रोग्राम 

वहीं, दूसरी ओर आज यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएसएक्स सिविल सेवा परीक्षा 2022 पर्सनाल्टी टेस्ट प्रोग्राम जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो व्यक्तित्व परीक्षण यानी पर्सनाल्टी टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वे संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा से जुड़ा पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!