OSSC CGL Recruitment 2023: ग्रुप बी और सी के 495 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, ossc.gov.in पर करें अप्लाई

Published : Oct 14, 2023, 10:17 AM ISTUpdated : Oct 14, 2023, 10:21 AM IST
ossc cgl recruitment 2023

सार

OSSC CGL Recruitment 2023: ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2023 रजिस्ट्रेशन आज, 14 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो रहा है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट ossc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

OSSC CGL Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग 14 अक्टूबर, 2023 को ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। जो उम्मीदवार ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

OSSC CGL Recruitment 2023: 495 पदों पर होगी बहाली

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 नवंबर, 2023 को बंद हो जाएगी और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 14 नवंबर, 2023 तक जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन एप्लीकेश्न फॉर्म को एडिट करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2023 तक है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 495 पदों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

OSSC CGL Recruitment 2023: योग्यता

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमा 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

OSSC CGL Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें

  • ओएसएससी की आधिकारिक साइट ossc.gov.in पर जाएं।
  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • पेज पर उपलब्ध ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने पर, सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें

सूर्य ग्रहण आज कितने बजे लगेगा, कब समाप्त होगा ? सूतक समेत डिटेल

Bihar DElEd 2023 Result 2023: बीएसईबी डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जल्द, कहां, कैसे चेक करें ? लेटेस्ट अपडेट

कितने भारतीय छात्र इजराइल में कर रहे पढ़ाई ? सुविधाएं, स्कॉलरशिप

इस NIT ग्रेजुएट ने पैरेंट्स को बताए बिना UK की जॉब छोड़ी, बना एक्टर

डॉक्टर बनने का सपना रहा अधुरा, लेकिन खड़ी की 14 हजार करोड़ की कंपनी

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

अमेरिका में 10000 डॉलर मंथली सैलरी वाले कितना बचा पाते हैं?
अमेरिका में खटिया कितने की मिलती है? जानकर दंग रह जाएंगे