पेटल गहलोत कितनी पढ़ी-लिखीं, जिन्होंने UN में पाकिस्तान के झूठ की हवा निकाल दी

Published : Sep 27, 2025, 11:23 AM IST
Petal Gahlot Education

सार

Petal Gahlot Education: पेटल गहलोत, भारत के यूएन मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी हैं। उन्होंने, शनिवार को यूएन महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के झूठे बयानों का करारा जवाब दिया और साफ कर दिया कि किसी भी झूठ या ड्रामे से सच्चाई छिपाई नहीं जा सकती। 

Petal Gahlot Career: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर इंडियन डिप्लोमैट पेटल गहलोत चर्चा में आ गई हैं। शुक्रवार को UN जनरल असेंबली (UNGA) में उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के झूठ और प्रोपगैंडा की हवा निकाल दी। पाकिस्तानी पीएम ने UNGA में भारत के खिलाफ बयान दिया। इसके तुरंत बाद भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने करारा जवाब दिया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा और वह कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

पाकिस्तान को पेटल गहलोत का करारा जवाब

पेटल गहलोत ने यूएन में कहा, 'इस सभा में आज सुबह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जो नाटक किया, वह आतंकवाद की तारीफ करने जैसा था, जो उनकी विदेश नीति का मुख्य हिस्सा है।' उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देकर दिखाया कि भारतीय सेना ने बहावलपुर और मुरिदके में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की, लेकिन पाकिस्तान के सिविलियन और मिलिट्री नेताओं ने इन आतंकवादियों को ही सम्मान दिया। पेटल गहलोत ने साफ कर दिया कि 'किसी भी ड्रामा या झूठ की परत सच को नहीं छुपा सकती।'

पेटल गहलोत कितनी पढ़ी लिखी हैं?

पेटल गहलोत मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज (St. Xavier’s College) से पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी (Sociology) और फ्रेंच लिटरेचर (French Literature) में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज (Lady Shri Ram College) से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया। इसके बाद यूएस के मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से Language Interpretation और Translation में मास्टर्स किया।

पेटल गहलोत की पोस्टिंग कहां-कहां रही?

2020 से 2023 तक पेटल गहलोत ने विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) के यूरोप वेस्ट डिवीजन (Europe West Division) में अंडर सेकेटरी के पद पर काम किया। उन्होंने पेरिस में इंडियन मिशन और सैन फ्रांसिस्को में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। 2023 में उन्हें भारत के UN मिशन में पहली सेकेटरी के पद पर नियुक्त किया गया।

पेटल गहलोत के क्या-क्या शौक हैं?

पढ़ाई और डिप्लोमेसी के अलावा, पेटल गहलोत की क्रिएटिव साइड भी कमाल की है। वे गिटार बजाती हैं और अक्सर अपने म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके द्वारा गाए गए इटैलियन फॉक एंथम 'Bella Ciao' और LP के 'Lost on You' ने भी खूब वाहवाही बटोरी।

इसे भी पढ़ें- भारत ने दिखाई पाकिस्तान को औकात, UN में दिया एकदम करारा जवाब

इसे भी पढ़ें- कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा, जो उड़ाएंगी मिग-21 फाइटर प्लेन की ऐतिहासिक आखिरी उड़ान?

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद