India UN Response Pakistan: भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कश्मीर और सिंधु जल संधि संबंधी टिप्पणियों पर करारा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है और झूठ और दिखावे से सच्चाई नहीं छुपाई जा सकती।
UN General Assembly 2025: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को एकदम क्लियर और करारा जवाब दिया है। शरीफ ने कश्मीर और सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर बयान दिया था। भारत ने इसे आतंकवाद की महिमा करने और नाटक बताया। भारत की ओर से UN में डिप्लोमेट पेटल गहलोत ने कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आज सुबह जो नाटक किया, वह आतंकवाद की तारीफ करने जैसा था। लेकिन झूठ और दिखावे से सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता।'
पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है- भारत
पेटल गहलोत ने याद दिलाया कि इस साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने रेसिस्टेंस फ्रंट जैसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी संगठन को सुरक्षा दी थी। 'यही पाकिस्तान है जिसने UN सिक्योरिटी काउंसिल में उस ग्रुप को बचाया जिसने जम्मू-कश्मीर में आंतकी हमला किया।'
पाकिस्तान नफरत में डूबा देश
गहलोत ने पाकिस्तान के शांति और दोस्ती के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका देश नफरत और आतंकवाद में डूबा हुआ है। उन्होंने दोहराया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा। उन्होंने पाकिस्तान के मई में दी गई धमकियों को भी खारिज किया। पेटल गहलोत ने कहा, '9 मई तक पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले की धमकी दे रहा था। 10 मई को भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई हवाई अड्डों को नष्ट कर दिया। इसके बाद ही पाकिस्तान जंग रोकने की गुहार लगाने आया। अगर उनके लिए जले हुए हवाई अड्डे जीत हैं, तो पाकिस्तान इसका जश्न मनाए।'
पाकिस्तान का आतंकवाद को बढ़ावा देने का पुराना रिकॉर्ड
पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के आतंकवाद के पुराने रिकॉर्ड को भी उजागर किया। उन्होंने कहा, 'ओसामा बिन लादेन को 10 साल तक पनाह देना, आतंकवादी कैंप्स चलाना, विदेशी आतंकवाद के खिलाफ दिखावा करना यह कोई नया नहीं है, पाकिस्तान हमेशा ऐसा करता आया है और प्रधानमंत्री स्तर पर यह चाल फिर से जारी है।'
भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष की कोई जरूरत नहीं
पेटल गहलोत ने कहा, पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद फैलाता रहा है। भारत की संप्रभुता और कश्मीर पर अधिकार अटल हैं। सिंधु जल समझौता सिर्फ तभी बहाल होगी जब पाकिस्तान अपने कृत्य को बदले। उन्होंने साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मुद्दे सिर्फ द्विपक्षीय बातचीत से ही हल होंगे। इसमें किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है। जो भी मसले हैं, उन्हें दोनों देशों की बातचीत से ही सुलझाया जाएगा।
कश्मीर पर पाकिस्तान की बयानबाजी
शहबाज शरीफ ने यूएन में एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, 'मैं कश्मीरी लोगों के साथ खड़ा हूं, पाकिस्तान उनके साथ है और एक दिन भारत की कश्मीर में अत्याचार बंद होगा।' उन्होंने UN के जरिए जनमत संग्रह का भी समर्थन किया, लेकिन भारत ने इसे सिर्फ सीमापार आतंकवाद को छुपाने की कोशिश बताया।
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान का आरोप
शरीफ ने भारत पर आरोप लगाया कि उसने इंडस वॉटर्स ट्रिटी (Indus Waters Treaty) के तहत अपनी भागीदारी रोक दी। यह कदम पाहलगाम हमले के बाद उठाया गया था, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। भारत ने साफ किया कि यह संधि तभी बहाल होगी जब पाकिस्तान सीमापार आतंकवाद रोकने के ठोस कदम उठाए।
इसे भी पढ़ें- India Pakistan Ceasefire: शहबाज ने ट्रंप को नोबेल के लिए नॉमिनेट किया, बताया ‘शांति पुरुष’
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान के इतना करीब क्यों आ रहा अमेरिका? प्रोफेसर पॉल पोस्ट ने समझाया इसके पीछे का गेम




