Petal Gahlot IFS: आईएफएस ऑफिसर पेटल गहलोत इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने UN में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयानों का कड़ा जवाब दिया, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। इस बीच जानिए पेटल गहलोत की यूपीएससी सक्सेस स्टोरी और लाइफ की रोचक बातें।
भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी पेटल गहलोत इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयानों का जवाब देते हुए साफ कर दिया कि पाकिस्तान अपने देश में आतंकवाद को बढ़ावा देता है और फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत पर आरोप लगाने की कोशिश करता है। पेटल ने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और किसी भी झूठी बयानबाजी से इस सच्चाई को बदला नहीं जा सकता।
26
पेटल गहलोत कौन हैं?
पेटल गहलोत वर्तमान में भारत के संयुक्त राष्ट्र स्थायी मिशन में First Secretary के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में UN में उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शेहबाज शरीफ के बयानों का कड़ा और तार्किक खंडन किया। उनका यह जवाब सोशल मीडिया और मीडिया में खूब वायरल हुआ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी साख बढ़ी। जानिए पेटल गहलोत की लाइफ, करियर और एजुकेशन की रोचक बातें।
36
पेटल गहलोत का शानदार एजुकेशन क्वालिफिकेशन
पेटल गहलोत ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, मोंटेरे से भाषा अनुवाद और इंटरप्रिटेशन में मास्टर्स की पढ़ाई की। उनकी यह शिक्षा उन्हें अंतरराष्ट्रीय मामलों और कूटनीति को समझने में मदद करती है।
पेटल गहलोत ने 2014 में UPSC परीक्षा दी और 96वीं रैंक हासिल की। इसके बाद 2015 में भारतीय विदेश सेवा जॉइन की। उन्होंने विदेश मंत्रालय के यूरोप पश्चिम प्रभाग में सचिव के रूप में काम किया और पेरिस तथा सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मिशन में पोस्टिंग भी रही। इन अनुभवों ने उन्हें वैश्विक मंच पर भारत का प्रभावी प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाया।
56
पेटल गहलोत की कला और संगीत में है गहरी रुचि
पेटल गहलोत सिर्फ कूटनीति तक ही सीमित नहीं हैं। उन्हें संगीत और कला में भी गहरी रुचि है। वह गिटार बजाती हैं और सोशल मीडिया पर अपने म्यूजिक परफॉर्मेंश शेयर करती हैं। उनका फ्रेंकोफोन दिवस पर गाया 'Göttingen' गाना समेत अन्य म्यूजिक वीडियो खूब पसंद किए गए।
66
UN में पेटल गहलोत का प्रभाव
UN में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के बयानों का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तानी सरकार आतंकवाद को बढ़ावा देती है और भारत के खिलाफ झूठ फैलाती है। उन्होंने Operation Sindoor का उदाहरण देते हुए बताया कि भारतीय सेनाओं ने बहावलपुर और मुरिदके में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व ने इन आतंकवादियों का सम्मान किया। पेटल का यह जवाब कूटनीति में साहस और स्पष्टता का उदाहरण माना जा रहा है।