इस बार 11 बच्चों को दिया गया प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जानिए कौन हैं ये

Published : Jan 25, 2023, 12:40 PM ISTUpdated : Jan 25, 2023, 12:41 PM IST
PM

सार

प्रधानमंत्री मोदी से बच्चों ने कई अनौपचारिक सवाल किए जैसे कि प्रधानमंत्री के तौर पर उनके सामने आने वाली तमाम चुनौतियां और उनका सामना वे कैसे करते हैं। बच्चों ने प्रधानमंत्री से कई  विषयों पर सवाल किए और जीवन तथा चुनौतियों के लिए मार्गदर्शन मांगा।

एजुकेशन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2023 विजेता बच्चों को अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों से बातचीत भी की और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया पुरस्कार समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया था। इस दौरान सभी विजेता बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर विजेता बच्चों को स्मृति चिन्हें देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी छात्रों से अलग-अलग और फिर बाद में समूह में बात की तथा उपलब्धियों पर चर्चा की। बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री बेहद औपचारिक ढंग से और खुले दिल से बच्चों से बात कर रहे थे। बच्चों ने भी उनसे अपनी सभी बातों को पूरे उत्साह से बयां किया।

बच्चों ने प्रधानमंत्री से पूछा उनकी चुनौतियों के बारे में 

यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी से बच्चों ने कई अनौपचारिक सवाल भी किए जैसे कि एक प्रधानमंत्री के तौर पर उनके सामने आने वाली तमाम चुनौतियां और उनका सामना वे कैसे करते हैं। इसके अलावा भी बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी से कई अलग-अलग विषयों पर सवाल किए और उनसे अपने जीवन तथा चुनौतियों के लिए मार्गदर्शन मांगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने पुरस्कार विजेताओं को सुझाव दिया कि वे जीवन में आगे बढ़ते हुए छोटी समस्याओं को हल करके शुरुआत करें। धीरे-धीरे क्षमता का निर्माण करें। अपनी क्षमता बढ़ाएं और बड़ी समस्याओं को हल करने के लिए आत्मविश्वास विकसित करें। 

पुरस्कार पाने वालों में 6 लड़के और 5 लड़कियां 

बता दें कि भारत सरकार छह श्रेणियों यानी केटेगरी, जिनमें नवाचार यानी इनोवेशन, सामाजिक सेवा यानी सोशल सर्विस, शैक्षिक यानी अकादमिक, खेल यानी स्पोर्ट्स, कला और संस्कृति यानी आर्ट्स एंड कल्चर तथा बहादुरी में असाधारण उपलब्धि के लिए बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती रही है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस वर्ष, देश भर के 11 बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के बच्चे शामिल हैं, जिनमें 6 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। सभी के नीचे दिए गए हैं-

  • आदित्य सुरेश
  • एम. गौरवी रेड्डी
  • श्रेया भट्टाचार्जी
  • संभव मिश्रा
  • रोहन रामचंद्र बहिर
  • आदित्य प्रताप सिंह चौहान
  • ऋषि शिव प्रसन्ना
  • अनुष्का जॉली
  • हनाया निसार
  • कोलागाटला अलाना मीनाक्षी
  • शौर्यजीत रंजीतकुमार खैरे

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें