पंजाब पुलिस भर्ती 2025: 1,746 पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास युवा ऐसे करें अप्लाई

Published : Feb 24, 2025, 03:00 PM IST
Punjab Police Recruitment 2025

सार

Punjab Police Recruitment 2025: पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 21 फरवरी से 13 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह 12वीं पास उम्मीदवार के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका है।

Punjab Police Recruitment 2025: अगर आप पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है! पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत 1,746 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी 2025 से 13 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती? (Punjab Police Recruitment 2025 vacancy details)

  • जिला पुलिस कैडर: 1,261 पद
  • आर्म्ड पुलिस कैडर: 485 पद

कौन कर सकता है आवेदन? उम्र सीमा (Punjab Police Recruitment 2025 Eligibility)

  • उम्मीदवार का 12वीं पास या इसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से होना जरूरी है।
  • आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- RRB भर्ती 2025: 32,000+ वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

आवेदन कैसे करें? (Punjab Police Recruitment 2025 how to apply)

स्टेप 1: पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: ‘Punjab Police Recruitment - 2025’ चुनें और Apply पर क्लिक करें।

स्टेप 4: जरूरी जानकारी भरें और Submit करें।

स्टेप 5: ऑनलाइन फीस भुगतान करें और फॉर्म सेव करें।

स्टेप 6: भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें- हर्षिता केजरीवाल का JEE एडवांस रैंक, IIT दिल्ली इंजीनियरिंग ब्रांच

कैसे होगा चयन? (Punjab Police Recruitment 2025 Selection Process)

पंजाब पुलिस भर्ती में तीन चरणों में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा-

  • पहला चरण: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)- इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • दूसरा चरण: फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST)- उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता जांची जाएगी।

फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)- लंबाई व अन्य शारीरिक मानकों की जांच होगी।

  • तीसरा चरण: दस्तावेज सत्यापन (Document Scrutiny)।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

  • जनरल कैटेगरी: ₹1,200
  • पंजाब के पूर्व सैनिक व उनके आश्रित: ₹500
  • SC/ST और EWS कैटेगरी: ₹700
  • फीस सिर्फ ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी, अन्य किसी माध्यम से भुगतान मान्य नहीं होगा। अगर आप पंजाब पुलिस में शामिल होना चाहते हैं, तो बिना देर किए आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें- 1 साल का BEd कोर्स: कौन कर सकता है आवेदन? पूरी डिटेल और जरूरी योग्यता

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर