
One Year BEd Course Eligibility: नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने 1 साल के BEd और MEd कोर्स को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। यह कोर्स 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से लागू होंगे। अब तक, शिक्षक बनने के लिए 2 साल का BEd कोर्स अनिवार्य था, लेकिन अब कुछ योग्य उम्मीदवारों के लिए 1 साल का विकल्प भी उपलब्ध होगा। हालांकि, यह कोर्स हर किसी के लिए नहीं होगा। सिर्फ उन्हीं छात्रों को इसमें दाखिला मिलेगा, जो NCTE द्वारा तय किए गए विशेष शैक्षणिक मानदंडों को पूरा करेंगे। NCTE का मानना है कि पुराना 2 साल का MEd प्रोग्राम शिक्षकों के प्रशिक्षण में उम्मीद के मुताबिक बदलाव नहीं ला सका। कई संस्थानों में सीटें खाली रह गईं, और जरूरी कोर्स सुधार भी सही तरीके से लागू नहीं हो पाए। इसी को देखते हुए, अब 1 साल के BEd और MEd कोर्स की शुरुआत की जा रही है, जो ज्यादा प्रभावी और कम समय में पूरा होने वाला होगा। अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और इस कोर्स में आवेदन करना चाहते हैं, तो पहले इसकी पूरी पात्रता और जरूरी योग्यता को समझना जरूरी है। जानिए कौन इस कोर्स के लिए योग्य होगा और इसके क्या फायदे होंगे।
ये भी पढ़ें- टीना डाबी, नवजोत सिमी नहीं, MP की यह IAS ऑफिसर है सोशल मीडिया सेंसेशन
अगर आप 1 साल के BEd कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो ये शैक्षणिक योग्यताएं जरूरी होंगी:
ये भी पढ़ें- हर्षिता केजरीवाल का JEE एडवांस रैंक, IIT दिल्ली इंजीनियरिंग ब्रांच
जो लोग शिक्षण क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। कम समय में BEd और MEd पूरा कर वे जल्दी से अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। NCTE का यह कदम शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने और योग्य उम्मीदवारों को तेजी से तैयार करने की दिशा में अहम साबित होगा। अगर आप इस नए कोर्स के बारे में और जानकारी चाहते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi