भारत के टॉप 5 अरबपति और उनकी अनोखी सक्सेस जर्नी, जानिए कैसे बनाई बेहिसाब संपत्ति?

Published : Oct 04, 2025, 04:52 PM IST

Top Billionaires in India Success Story: भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी जैसे नाम शामिल हैं। जानिए कैसे इन अरबपतियों ने मेहनत, शिक्षा और अपनी स्मार्ट सोच से अपार दौलत कमाई। भारत के टॉप बिलेनियर्स की सक्सेस जर्नी।

PREV
16
भारत के टॉप 5 सबसे अमीर और उनकी सक्सेस जर्नी

भारत में हर साल अरबपतियों की लिस्ट बदलती रहती है, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जो लगातार टॉप पर बने हुए हैं। साल 2025 में भी ऐसा ही हुआ है। भारत के सबसे अमीर लोगों की इस लिस्ट में वही दिग्गज शामिल हैं जिन्होंने अपनी सोच, मेहनत और सही फैसलों से बिजनेस की दुनिया में नई ऊंचाइयां हासिल कीं। किसी ने पढ़ाई बीच में छोड़ी, तो किसी ने विदेश में जाकर मैनेजमेंट सीखा, पर मंजिल सबकी एक ही रही, सफलता। जानिए कौन हैं भारत के टॉप 5 सबसे अमीर और कैसी रही उनकी जर्नी।

26
मुकेश अंबानी: 119.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नंबर 1

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति अक्टूबर 2025 तक करीब 119.5 बिलियन डॉलर पहुंच चुकी है। मुकेश अंबानी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से एमबीए किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पिता धीरूभाई अंबानी के साथ कारोबार संभाला और रिलायंस को तेल, रिटेल, टेलीकॉम और अब डिजिटल सेक्टर तक पहुंचा दिया।

36
गौतम अडानी: पढ़ाई छोड़ी, लेकिन खड़ी कर दी 220 अरब डॉलर की कंपनी

भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं गौतम अडानी। उन्होंने 1970 के दशक में मुंबई के एक कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन चयन नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई जारी नहीं रखी और बिजनेस में उतर गए। आज अडानी ग्रुप ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट्स और हवाईअड्डों से लेकर ग्रीन एनर्जी तक फैला हुआ है। उनकी संपत्ति लगभग 220 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है।

46
सावित्री जिंदल: भारत की सबसे अमीर महिला, जो कभी कॉलेज नहीं गई

जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। वे दिवंगत उद्योगपति ओ.पी. जिंदल की पत्नी हैं और अब ग्रुप को आगे बढ़ा रही हैं। स्टील, पावर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में काम करने वाला जिंदल ग्रुप आज देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। 40 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ वे भारत की तीसरी और दुनिया की गिनी-चुनी महिला अरबपतियों में शामिल हैं। आपको बता दें कि वह पढ़ाई के लिए कभी कॉलेज नहीं गईं लेकिन पढ़ाई पूरी की और सफलता में हर महिला से आगे हैं।

56
शिव नादर: शिक्षा से लेकर टेक्नोलॉजी तक, हर क्षेत्र में मिसाल

एचसीएल ग्रुप के संस्थापक शिव नादर भारत के उन कुछ अरबपतियों में हैं जिन्होंने शिक्षा के दम पर बड़ा मुकाम पाया। उन्होंने पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री ली। शुरुआत में उन्होंने वालचंद कंपनी में नौकरी की, लेकिन जल्द ही अपना कंप्यूटर बिजनेस शुरू कर दिया। आज उनकी संपत्ति 31.6 बिलियन डॉलर है और वे शिव नादर फाउंडेशन के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा योगदान दे रहे हैं।

66
दिलीप सांघवी: दवा कंपनी से बनाई अरबों की संपत्ति

सन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप सांघवी ने अपनी जर्नी बहुत छोटे स्तर से शुरू की थी। उन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की डिग्री ली और अपने पिता की दवा की दुकान से करियर की शुरुआत की। आज उनकी कंपनी भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की टॉप फार्मा कंपनियों में से एक है। उनकी कुल संपत्ति करीब 24 बिलियन डॉलर है।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories