RRB Group D Exam City Slip 2025 कब जारी होगी, 32,438 वैकेंसी के लिए 17 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

Published : Nov 08, 2025, 10:30 AM IST
RRB Group D Exam City Slip 2025

सार

RRB Group D Exam City Slip 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट बेसब्री के साथ सिटी स्लिप जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपने परीक्षा के शहर की जानकारी मिल सके। जानिए सिटी स्लिप कब जारी होगा और कहां से चेक करें।

RRB Group D Exam City Slip 2025 Date and Time: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाला है। उम्मीद है कि आज यानी 8 नवंबर 2025 को उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। यानी कि अब सिटी इंटिमेशन स्लिप किसी भी वक्त जारी हो सकती है और उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी एक्टिव हो जाएगा। परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार समय-समय पर RRB की वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट मिस न हो। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जारी होगी, जहां से उम्मीदवार यह जान पाएंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

कब होगी RRB Group D परीक्षा?

रेलवे की इस भर्ती परीक्षा का इंतजार लाखों उम्मीदवारों को है। जानकारी के अनुसार, RRB Group D की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर दिसंबर 2025 के अंत तक चलेगी। यह परीक्षा लेवल-1 के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

कब जारी होगी RRB Group D Exam सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025, ऑफिशियल अपडेट?

RRB की ओर से बताया गया है कि परीक्षा की तारीख से लगभग 10 दिन पहले सिटी और डेट इंटिमेशन लिंक जारी किया जाएगा। इसी लिंक के जरिए एससी, एसटी उम्मीदवार अपनी ट्रैवल अथॉरिटी स्लिप भी डाउनलोड कर सकेंगे। यह सुविधा सभी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट्स पर एक साथ एक्टिव होगी।

RRB Group D Exam 2025 एडमिट कार्ड कब आएगा?

उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड (Admit Card) परीक्षा की तारीख से लगभग 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। इसे भी उम्मीदवार उसी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे, जहां सिटी स्लिप जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा की जगह, तारीख और शिफ्ट की पूरी जानकारी होगी।

RRB Group D के तहत कितनी भर्तियां होंगी?

इस बार आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अभियान के तहत कुल 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्तियां 7वें वेतन आयोग (7th CPC Pay Matrix) के तहत लेवल-1 पदों के लिए होंगी।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 का पैटर्न क्या रहेगा?

RRB Group D परीक्षा एक चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। हालांकि रेलवे प्रशासन जरूरत पड़ने पर इसे मल्टी-स्टेज में भी आयोजित कर सकता है। सीबीटी पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया होगी।

ये भी पढ़ें- TES-55 स्कीम से बने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट, 12वीं पास युवाओं के लिए गोल्डन चांस 

कैसे डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सिटी स्लिप 2025? 

  • आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप 2025 जारी होने के बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट सबसे पहले अपने क्षेत्रीय RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां RRB Group D Exam City Slip 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आए।

RRB Group D परीक्षा से जुड़ी अपडेट कहां देखें ?

RRB Group D परीक्षा से जुड़ी हर नई जानकारी और डायरेक्ट लिंक उम्मीदवार सभी RRB की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 कब आयेगा, कैसे-कहां चेक करें?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?