आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024: 8,000+ पदों के लिए आवेदन शुरू

Published : Sep 14, 2024, 09:35 AM IST
RRB NTPC Recruitment 2024

सार

RRB NTPC 2024 Graduate Post Registration Opens: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट लेवल के 8,000+ रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

RRB NTPC Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल कैटेगरी (NTPC) के तहत ग्रेजुएशन लेवल की पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार RRB NTPC 2024 के लिए CEN 05/2024 के तहत rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 13 अक्टूबर है। बता दें कि RRB NTPC 2024 ग्रेजुएशन लेवल पोस्ट के लिए 8,113 वैकेंसी के लिए आयोजित हो रही है। वहीं जल्द ही, RRB NTPC 2024 की अंडरग्रेजुएट लेवल की रिक्तियों (CEN 06/2024) के लिए डिटेल नोटिपिकेशन जारी की जाएगी। इसमें 3,445 पदों पर भर्तियां होंगी। अंडरग्रेजुएट पोस्ट के लिए आवेदन 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

RRB NTPC 2024 ग्रेजुएशन लेवल पोस्ट के लिए: इंपोर्टेंट डेट्स

  • आवेदन विंडो: 14 सितंबर से 13 अक्टूबर 2024
  • फीस भुगतान विंडो (आवेदन बंद होने के बाद): 14 से 15 अक्टूबर
  • एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो: 16 से 25 अक्टूबर

RRB NTPC 2024: वैकेंसी डिटेल (ग्रेजुएशन लेवल)

  • मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक (Chief Commercial cum Ticket Supervisor): 1,736 पद
  • स्टेशन मास्टर: 994 पद
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3,144 पद
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1,507 पद
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 732 पद
  • कुल पद: 8,113

RRB NTPC 2024: वैकेंसी डिटेल (अंडरग्रेजुएट लेवल)

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2,022 पद
  • अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361 पद
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990 पद
  • ट्रेंस क्लर्क: 72 पद
  • कुल पद: 3,445

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। पोस्ट वाइज पात्रता मानदंड और अन्य डिटेल के लिए नीचे दी गई ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

RRB NTPC 2024 Detailed notification

RRB NTPC 2024: Direct link to apply

RRB NTPC 2024: आवेदन शुल्क

SC, ST, महिला, PwBD, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।

ये भी पढ़ें

IQ Test: इन 7 सुपर ट्रिकी सवालों को सॉल्व कर सकते हैं आप?

14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं? जानें हिंदी भाषा के 10 फैक्ट

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

IIT Bombay के स्टूडेंट ने बताया, JEE Drop Year में 5 सबसे बड़ी गलतियां क्या करते हैं स्टूडेंट्स?
BCCI Umpire बनने के लिए कौन सा एग्जाम पास करना जरूरी, जानिए कितनी होती है सैलरी?