RSMSSB Recruitment 2024: 474 स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट पोस्ट के लिए 29 फरवरी से आवेदन, योग्यता समेत डिटेल चेक करें

Published : Feb 27, 2024, 04:22 PM IST
RSMSSB Recruitment 2024 stenographer personal asst posts

सार

आरएसएमएसएसबी ने स्टेनो/पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 29 फरवरी से शुरू हो रही है। डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें।

RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। ग्रेड-II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 फरवरी से शुरू होगी और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट 29 मार्च है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 474 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 194 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के पद के लिए और 280 पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II पदों के लिए हैं।

आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, बीसी (क्रीमी लेयर) और ईबीसी (क्रीमी लेयर) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है। बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है।

आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024 आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिये गये डिटेल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

RSMSSB Recruitment 2024 Notification Check Here

ये भी पढ़ें

लेन देन को बेहद आसान बनाने वाले paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा की दिलचस्प है कहानी

प्रशांत बी नायर कौन हैं? जानिए गगनयान मिशन के लिए चुने 4 एस्ट्रोनॉट को

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर