
करियर डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 की घोषणा कर सकता है। वे उम्मीदवार, जो एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी होने पर अपने रिजल्ट और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्ट फरवरी 2023 में घोषित किया जाएगा।
वैसे, कुछ रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि एसबीआई पीओ मेन्स का परिणाम फरवरी के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट जारी होने की सही तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बहरहाल, रिजल्ट जब भी जारी होगा, वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए दिए आसान स्टेप्स फॉलो करके एसबीआईपीओ मेन्स रिजल्ट 2022 का परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
जानिए SBI PO Mains Result 2022 को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर स्कोर कैसे चेक करें
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in को ओपन करें।
वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करें।
यहां एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ मेन्स विंडो सर्च करना होगा।
पेज पर दिए गए SBI PO Mains Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहां रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें कि एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1673 पदों की भर्ती होगी। इस संबंध में और अधिक डिटेल जानने के लिए उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi