दशहरा और गांधी जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल, स्टूडेंट्स को मिलेगा मजेदार ब्रेक, देखें स्टेट वाइज लिस्ट

Published : Oct 01, 2025, 06:03 PM IST
Dussehra school holidays 2025

सार

Dussehra School Holidays 2025: देशभर के स्कूलों में दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर छुट्टियां घोषित की गई हैं। यहां देखिए अक्टूबर के पहले हफ्ते की स्टेट वाइज स्कूल छुट्टियों की लिस्ट।

Gandhi Jayanti School Holidays 2025: देशभर के स्कूलों के स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए अक्टूबर महीने की शुरुआत छुट्टियों से हुई है। दशहरा, दुर्गा पूजा और गांधी जयंती के मौके पर कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। आज 1 अक्टूबर को महानवमी, 2 अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती है, जिससे बच्चों को सिर्फ त्योहारों को मनाने का मौका ही नहीं मिलेगा, बल्कि वे संस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ क्वालिटी समय बिता सकते हैं। ऐसे छोटे-छोटे ब्रेक्स बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी हैं। ये न केवल उन्हें पढ़ाई में फोकस करने में मदद करते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को समझने और अपनाने का भी अवसर देते हैं। हालांकि सितंबर महीने में दुर्गा पूजा पड़ने से कई राज्यों में स्कूल की छुट्टियां सितंबर महीने के लास्ट वीक से ही शुरू हो गई हैं और दशहरा और गांधी जयंती तक चलेंगी।

ये भी पढ़ें- Study Tips: एग्जाम में 95% मार्क्स पाने के लिए अपनाएं 7 आसान ट्रिक्स

दशहरा और गांधी जयंती की स्टेट वाइज स्कूल छुट्टियों की लिस्ट यहां देखें

  • उत्तर प्रदेश: 1-2 अक्टूबर- दशहरा और गांधी जयंती
  • बिहार: 27 सितंबर- 2 अक्टूबर- दुर्गा पूजा और नवरात्रि
  • बिहार (कुछ जिलों में): 27 सितंबर- 5 अक्टूबर- विस्तारित दुर्गा पूजा और नवरात्रि
  • दिल्ली: 29 सितंबर- 1 अक्टूबर- दशहरा
  • पश्चिम बंगाल: 24 सितंबर- 6 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (कुछ क्षेत्रों में बाढ़ के कारण छुट्टी बढ़ाई गई)
  • तेलंगाना: 21 सितंबर- 3 अक्टूबर- दसराह
  • महाराष्ट्र: 1 अक्टूबर- भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
  • असम: 30 सितंबर तक दशहरा, 2 अक्टूबर को अतिरिक्त छुट्टी
  • मध्य प्रदेश (भोपाल): 3 दिन- दशहरा और गांधी जयंती

स्कूलों में छुट्टियां सिर्फ त्योहार मनाने तक सीमित नहीं हैं। ये बच्चों को पढ़ाई से ब्रेक लेने, परिवार के साथ समय बिताने और खुशहाल माहौल में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने का मौका भी देती हैं। माता-पिता और स्टूडेंट्स छुट्टियों के लिए अपने स्थानीय स्कूल नोटिफिकेशन पर नजर रखें, खासकर उन राज्यों में जहां मौसम या अन्य कारणों से अचानक स्कूल बंद हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- School Holidays October 2025: गांधी जयंती से दिवाली तक, स्कूल छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद