School Holiday Calendar October 2025: अक्टूबर 2025 स्कूल बच्चों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस महीने गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के चलते स्कूलों में कई छुट्टियां होंगी। देखें अक्टूबर 2025 के लिए स्कूल हॉलीडे कैलेंडर।
October 2025 School Holidays List: अक्टूबर 2025 स्कूल बच्चों के लिए बहुत खास रहेगा। इस महीने में कई बड़े त्योहार और खास मौके हैं, जिनकी वजह से स्कूलों में छुट्टियों का सिलसिला शुरू होगा। गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे उत्सव इस महीने बच्चों की खुशी को और बढ़ा देंगे। साथ ही शनिवार और रविवार की छुट्टियों से लंबा वीकेंड मिलने का भी मौका रहेगा। जानिए अक्टूबर 2025 में स्कूल कब-कब बंद रहेंगे और किन त्योहारों की वजह से छुट्टी मिलेगी।

अक्टूबर 2025 स्कूल छुट्टियों की लिस्ट
- 2 अक्टूबर- गांधी जयंती और दशहरा (दोनों एक ही दिन पड़ रहे हैं)
- 5 अक्टूबर- रविवार
- 11 अक्टूबर- दूसरा शनिवार (कुछ स्कूलों में छुट्टी)
- 12 अक्टूबर- रविवार
- 19 अक्टूबर- रविवार
- 20 अक्टूबर- दिवाली
- 22 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा
- 23 अक्टूबर- भाई दूज
- 25 अक्टूबर- चौथा शनिवार
- 26 अक्टूबर- रविवार
- 27 अक्टूबर- संध्या अर्घ्य छठ
- 28 अक्टूबर- छठ पूजा सुबह का अर्घ्य
ये भी पढ़ें- Study Tips: एग्जाम में 95% मार्क्स पाने के लिए अपनाएं 7 आसान ट्रिक्स
इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इससे पहले 19 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी, जिससे बच्चे त्योहार से पहले का वीकेंड भी एन्जॉय कर सकेंगे। इसके बाद 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज मनाया जाएगा। अक्टूबर का यह महीना बच्चों के लिए त्योहारों और एंजॉयमेंट का पूरा पैकेज लेकर आएगा।
छुट्टियों की प्लानिंग करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
भारत में स्कूलों का हॉलीडे कैलेंडर एक समान नहीं होता। राज्य, शहर और स्कूल के हिसाब से छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं। कभी-कभी स्थानीय मौसम या सरकारी नोटिफिकेशन के कारण छुट्टियों में बदलाव भी हो सकता है। इसलिए माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चे के स्कूल से आधिकारिक छुट्टी सूची जरूर चेक करें या संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपडेट देखें।
ये भी पढ़ें- Gandhi Jayanti 2025: जानिए महात्मा गांधी से जुड़े 20 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब
