
एजुकेशन डेस्क। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 22 जनवरी को स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स यानी स्वयं (SWAYAM) जुलाई 2022 सेमेस्टर एग्जाम के लिए चल रहे रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को बंद कर देगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि SWAYAM 2022 में आवेदन के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 24 जनवरी से 26 जनवरी 2023 तक एक्टिव रहेगी। SWAYAM जुलाई 2022 सेमेस्टर परीक्षाएं 25 और 26 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा में रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस का डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है, इस पर क्लिक कर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके स्वयं जुलाई 2022 परीक्षा में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जानिए SWAYAM जुलाई 2022 परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कैसे करें
न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi