Published : Jul 22, 2025, 12:12 PM ISTUpdated : Jul 22, 2025, 12:17 PM IST
Artificial Intelligence Jobs 2025: आज AI एक्सपर्ट्स को लाखों-करोड़ों के सालाना पैकज वाले जॉब्स ऑफर किए जा रहे हैं। अगर आप भी AI में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो जानिए भारत और विदेशों में मिल रही टॉप AI नौकरियों के बारे में, सैलरी और जॉब रोल्स।
आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि एक ऐसा करियर प्लेटफॉर्म बन चुका है, जो लाखों-करोड़ों की नौकरी के रास्ते खोल रहा है। मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और रोबोटिक्स जैसे फील्ड्स में AI की मांग दिन-ब-दिन बढ़ रही है। भारत में गुरुग्राम, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे शहरों से लेकर अमेरिका के सिलिकॉन वैली और लंदन, टोक्यो तक AI एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड है।
210
AI प्रोफेशनल्स को 2000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के सालाना पैकेज
Google, Amazon, OpenAI जैसी कंपनियां AI टैलेंट्स को करोड़ों के पैकेज दे रही हैं। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ AI प्रोफेशनल्स को 2000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है। Meta ने एक एक्सपर्ट को 1600 करोड़ रुपए और OpenAI ने एक भारतीय को 800 करोड़ रुपए का पैकेज दिया। अगर आप भी AI फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो जानिए कौन-सी नौकरी सबसे ज्यादा सैलरी देती है और उसके लिए क्या योग्यता चाहिए।
310
AI प्रोडक्ट मैनेजर
AI प्रोडक्ट मैनेजर का काम किसी भी AI प्रोडक्ट की शुरुआत से लेकर लॉन्च तक की सारी रणनीति तैयार करना होता है। ये यूज़र्स और टेक टीम के बीच कड़ी की तरह काम करता है, जिससे प्रोडक्ट सही समय पर मार्केट में पहुंचे।
योग्यता: कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस या संबंधित फील्ड में ग्रेजुएशन या मास्टर्स। Python/Java की बेसिक जानकारी और 3–5 साल का अनुभव जरूरी है।
लोकेशन: भारत में बेंगलुरु, दिल्ली-NCR, हैदराबाद। विदेश में सिलिकॉन वैली, लंदन, टोरंटो।
सैलरी: भारत में 20 लाख से 40 लाख सालाना। विदेश में 1.16 करोड़ से 7.47 करोड़ रुपए सालाना।