UGC NET December 2023 Exam City Slip: यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका, एग्जाम डेट

Published : Dec 02, 2023, 09:39 AM ISTUpdated : Dec 02, 2023, 09:41 AM IST
UGC NET December 2023 Exam City Slip released

सार

UGC NET December 2023 Exam City Slip: जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET December 2023 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट के दिसंबर 203 एडिशन की एग्जाम इंफॉर्मेशन सिटी स्लिप जारी कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने नोटिफिकेशन में कहा है कि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह उस शहर के अलॉटमेंट के लिए प्री इंफॉर्मेशन है जहां उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र स्थित होगा।

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एग्जाम सिटी स्लिप

यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम का एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल हैं। इसके बाद परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे. एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले हफ्ते में जारी किए जाएंगे।

परीक्षा 6 से 22 दिसंबर तक

यूजीसी नेट परीक्षा 6 से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। डिटेल प्रोग्राम ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है।

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें

  • यूजीसी NET दिसंबर एग्जाम वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप डाउनलोड लिंक खोलें।
  • अब अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉगइन करें।
  • इसे अच्छी तरह से चेक करें और डाउनलोड करें।

UGC NET December 2023 Exam City Slip Download Link

हेल्पलाइन नंबर

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए से 011-40759000 /011 - 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। वे ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल भी भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें

छात्रा जो 6वीं कक्षा में हो गई थी फेल, पहले प्रयास में बनी IAS

UPSC में 3 असफलता, तैयारी न करने का फैसला, लेकिन फिर ऐसे बनी IAS

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?