
UGC NET December 2025: आप पीएचडी करना चाहते हैं और कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं या जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आगे पढ़ें कहां-कैसे आवेदन करें, लास्ट डेट कब है और यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न कैसा रहेगा।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 7 नवंबर 2025, रात 11:50 बजे तक है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 10 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक रहेगी।
| इवेंट और एक्टिविटी | डेट और डिटेल |
| ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की डेट | 7 अक्टूबर 2025 से 7 नवंबर 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
| फीस जमा करने की लास्ट डेट | 7 नवंबर 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
| आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) | 10 नवंबर से 12 नवंबर 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
| एग्जाम सिटी का ऐलान | बाद में जानकारी दी जाएगी |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | बाद में जानकारी दी जाएगी |
| परीक्षा की तारीख | बाद में जानकारी दी जाएगी |
| परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट | एडमिट कार्ड में दी जाएगी |
| रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और आंसर की | बाद में वेबसाइट पर अपडेट होगी |
कैंडिडेट ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म में दी गई ईमेल और मोबाइल नंबर आपके या माता-पिता या अभिभावक के ही होने चाहिए, क्योंकि NTA से सारी जानकारी और कम्युनिकेशन इसी नंबर और ईमेल पर ही भेजा जाएगा।
UGC NET December 2025 Direct Link to Apply
ये भी पढ़ें- MCC NEET UG Counselling 2025: तीसरे राउंड में बढ़ी 139 सीटें, जानिए कब आयेगा अलॉटमेंट रिजल्ट
UGC NET December 2025 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए होगी-
| पार्ट | प्रश्न संख्या | मार्क्स | डिटेल | टाइम ड्यूरेशन |
| पार्ट 1 | 100 | 50 | सभी प्रश्न अनिवार्य | 3 घंटे (180 मिनट) बिना ब्रेक के |
| पार्ट 2 | 200 | 100 | सभी प्रश्न अनिवार्य | 3 घंटे (180 मिनट) बिना ब्रेक के |
अगर UGC NET December 2025 के लिए आवेदन करते समय किसी भी तरह की दिक्कत आए, तो उम्मीदवार 011-40759000 / 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल करके मदद ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू है इसलिए UGC NET 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें। किसी भी तरह के लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें- JEE Mains 2026: रजिस्ट्रेशन की तारीख कब आएगी? अप्लाई करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी