JEE Mains Registration 2026: जेईई मेंस 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू है? जानिए डेट को लेकर क्या अपडेट है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और शिफ्ट टाइमिंग्स के बारे में पूरी जानकारी।
JEE Mains 2026 Registration Date: जेईई मेंस 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी। जैसे ही रजिस्ट्रेशन खुलेगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि JEE Mains 2026 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र जनवरी 2026 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2026 में। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दूसरी शिफ्ट। जानिए आवेदन करने का तरीका, जरूरी डॉक्यूमेंट्स समेत डिटेल्स।
JEE Mains 2026: परीक्षा के पेपर और कोर्स
Paper 1: यह बीई या बीटेक के लिए है और NITs, IIITs, अन्य केंद्रीय तकनीकी संस्थान और राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।
Paper 2: यह बी.आर्क और बी. प्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए है।
JEE (Advanced) योग्यता: JEE Mains क्वालिफाई करने वाले टॉपर छात्र JEE Advanced के लिए पात्र होते हैं। इसी परीक्षा के माध्यम से IITs में एडमिशन मिलता है।
ये भी पढ़ें- JEE Main 2026 रजिस्ट्रेशन अक्टूबर से शुरू, जानिए डेट को लेकर क्या है NTA अपडेट्स, कब होंगे एग्जाम?
JEE Mains 2026: रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध JEE Main 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें, क्योंकि इसकी जरूरत भविष्य में पड़ सकती है।
JEE Mains 2026: अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स कौन-कौन हैं?
NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें, जिसमें-
- Aadhaar Card (नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम और पता सही हो)
- UDID Card (यदि कोई विकलांगता है)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (Category Certificate)
- इस बता का ध्यान रखें कि Aadhaar Card में क्लास 10वीं प्रमाण पत्र के अनुसार सही नाम और जन्मतिथि अपडेट होना जरूरी है।
JEE Mains 2026: एग्जाम शिफ्ट और सेशन
- पहला सेशन: जनवरी 2026
- दूसरा सेशन: अप्रैल 2026
- शिफ्ट: 9 AM-12 Noon (पहली शिफ्ट), 3 PM-6 PM (दूसरी शिफ्ट)
JEE Mains 2026: रजिस्ट्रेशन की तारीख कब आएगी?
अभी तक NTA ने रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक तारीखें जारी नहीं की हैं, लेकिन अनुमान है कि आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2025 से शुरू हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें- IIT Admission 2025: इन IITs में स्पोर्ट्स कोटे से भी मिलेगा एडमिशन, जानें कितनी सीटें और कौन कर सकता है अप्लाई
