
UPSC IES/ISS Exams 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 4 मार्च 2025 तक यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी भी गलती को ठीक करने के लिए 5 से 11 मार्च 2025 तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी।
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 अगस्त 2025 तक)।
जन्म तिथि: 2 अगस्त 1995 से 1 अगस्त 2004 के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: IES (भारतीय आर्थिक सेवा)- उम्मीदवार के पास अर्थशास्त्र, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स या इकोनोमेट्रिक्स में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
ISS (भारतीय सांख्यिकी सेवा)- उम्मीदवार के पास सांख्यिकी, मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स या एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन (PG) डिग्री होनी चाहिए।
UPSC IES/ISS Exam 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? (How To Apply?)
UPSC IES/ISS 2025 Detailed Notification Here
UPSC IES/ISS 2025 Direct link to apply here
परीक्षा दो चरणों में होगी-
भाग 1: लिखित परीक्षा (1000 अंक)
भाग 2: इंटरव्यू/वाइवा-वॉइस (200 अंक)
ये भी पढ़ें- IAS टॉपर्स को एक-दूसरे से हुआ प्यार, लेकिन इस वजह से अधूरी रह गई कहानी
| विषय | अंक | अवधि |
| सामान्य अंग्रेजी | 100 | 3 घंटे |
| सामान्य अध्ययन | 100 | 3 घंटे |
| सामान्य अर्थशास्त्र-I | 100 | 3 घंटे |
| सामान्य अर्थशास्त्र-II | 100 | 3 घंटे |
| सामान्य अर्थशास्त्र-III | 100 | 3 घंटे |
| भारतीय अर्थशास्त्र | 100 | 3 घंटे |
| विषय | अंक | अवधि |
| सामान्य अंग्रेजी | 100 | 3 घंटे |
| सामान्य अध्ययन | 100 | 3 घंटे |
| सांख्यिकी-I (Objective) | 200 | 2 घंटे |
| सांख्यिकी-II (Objective) | 200 | 2 घंटे |
| सांख्यिकी-III (Descriptive) | 200 | 3 घंटे |
| सांख्यिकी-IV (Descriptive) | 200 | 3 घंटे |
ये भी पढ़ें- UPSC CSE 2025: आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव, जानें क्या एडिट कर सकते हैं और क्या नहीं, पूरी डिटेल