UPSC IFS Main Exam 2023: भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 26 नवंबर से, डेट्स की घोषणा हुई

Published : Nov 01, 2023, 03:35 PM ISTUpdated : Nov 01, 2023, 03:40 PM IST
IFS Main Exam Schedule 2023

सार

UPSC IFS Main Exam 2023 Date: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 की तारीख की घोषणा कर दी गई है। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 26 नवंबर से 3 दिसंबर 2023 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

UPSC IFS Main Exam 2023 Date: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी आईएफएस (भारतीय वन सेवा) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। ऑफिशियल घोषणा के अनुसार यूपीएससी आईएफएस मुख्य 2023 परीक्षा 26 नवंबर, 2023 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स में उत्तीर्ण हुए हैं वे आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए मुख्य परीक्षा का पूरा शेड्यूल यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट - upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा डेट, शिफ्ट

शेड्यूल के अनुसार यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 26, 28, 29, 30 नवंबर और 1, 2 और 3 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी: मॉर्निंग सेशन और आफ्टरनून सेशन। सुबह के शिफ्ट में परीक्षा 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जायेगी, वहीं दोपहर के सेशन में अपराह्न 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक परीक्षा होगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 दिल्ली, चेन्नई, दिसपुर (गुवाहाटी), कोलकाता, भोपाल, हैदराबाद, लखनऊ, पोर्ट ब्लेयर, नागपुर और शिमला में आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा शेड्यूल 2023: कैसे चेक करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है ‘परीक्षा समय सारणी: भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023’
  • IFS मुख्य परीक्षा समय सारणी पीडीएफ 2023 अब आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परीक्षा टाइम टेबल चेक करें और डाउनलोड करें।

UPSC IFS Main Exam 2023 Check Here

UPSC IFS Main Exam 2023 टाइम टेबल, डेट

  • मॉर्निंग शिफ्ट (09:00 am to 12:00 pm )
  • आफ्टरनून शिफ्ट (2:30 pm to 5:30 pm)

नवंबर 26, 2023

जेनरल इंग्लिश

जेनरल नॉलेज

नवंबर 28, 2023

मैथेमेटिक्स पेपर-1/स्टेटिस्टिक्स पेपर-1/जूलॉजी पेपर-1

मैथेमेटिक्स पेपर-2/स्टेटिस्टिक्स पेपर-2/जूलॉजी पेपर-2

नवंबर 29, 2023

फिजिक्स पेपर-1 बॉटनी पेपर-1

फिजिक्स पेपर-2 बॉटनी पेपर-2

नवंबर 30, 2023

एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग पेपर-1 जियोलॉजी पेपर-1

एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग पेपर-2 जियोलॉजी पेपर-2

दिसंबर 1, 2023

एग्रीकल्चर पेपर-1/Animal Husbandry and Veterinary Science पेपर-1

एग्रीकल्चर पेपर-2/Animal Husbandry and Veterinary Science पेपर-2

दिसंबर 2, 2023

फॉरेस्ट्री पेपर-1

फॉरेस्ट्री पेपर-2

दिसंबर 3, 2023

सिविल इंजीनियरिंग पेपर-1/केमिकल इंजीनियरिंग पेपर-1/मेकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-1/केमेस्ट्री पेपर-1

सिविल इंजीनियरिंग पेपर-2/केमिकल इंजीनियरिंग पेपर-2/मेकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-2/केमेस्ट्री पेपर-2

ये भी पढ़ें

यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब गोंडा, मिर्जापुर और मोरादाबाद में खुलेगी तीन स्टेट यूनिवर्सिटी

कॉलेज प्रेशर से परेशान 16 साल के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पैरेंट्स से कही ये बात...

डॉक्टर बनने का सपना टूटा लेकिन नहीं मानी हार, UPSC में मिला AIR...

IIT, IIM नहीं इस कॉलेज के छात्र रुतुराज को मिला जबरदस्त सैलरी पैकेज

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?