UPSC IFS Mains 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानिए कब और कितने शिफ्ट में होगी परीक्षा

Published : Nov 08, 2025, 02:55 PM IST
UPSC IFS Mains Admit Card 2025

सार

UPSC IFS Mains Admit Card 2025 Out: यूपीएससी ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेन्स परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका और लिंक नीचे दिया गया है। जानिए परीक्षा शेड्यूल और जरूरी निर्देश।

UPSC IFS Mains Admit Card 2025 Download: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) मेन्स परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी, रोल नंबर या जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

कब होगी UPSC IFS Mains परीक्षा?

UPSC की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, IFS मेन्स परीक्षा 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगी-

  • पहली शिफ्ट (Forenoon Session): सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट (Afternoon Session): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें UPSC IFS Mains Admit Card 2025

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए लिंक 'E-Admit Card for Indian Forest Service (Main) Examination 2025' पर क्लिक करें।
  • अगली स्क्रीन पर डाउनलोड विकल्प चुनें।
  • अब रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकालें।

Indian Forest Service Main Examination 2025 E Admit Card Direct Link 

UPSC IFS Mains एग्जाम एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

  • उम्मीदवार का नाम, फोटो और सिग्नेचर
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन आईडी
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा से जुड़ी जरूरी निर्देश

UPSC IFS Mains Exam 2025 शेड्यूल

परीक्षा का शेड्यूल 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक चलेगा। हर दिन दो शिफ्ट होंगी। सुबह की शिफ्ट 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। नीचे देखें पूरा टाइमटेबल-

  • 16 नवंबर (रविवार): सुबह जनरल इंग्लिश (General English) की परीक्षा होगी और दोपहर में जनरल नॉलेज (General Knowledge) की।
  • 17 नवंबर (सोमवार): इस दिन कोई पेपर नहीं होगा, यानी यह आराम का दिन रहेगा।
  • 18 नवंबर (मंगलवार): सुबह मैथ्स पेपर-1 या स्टैटिस्टिक्स पेपर-1 और दोपहर में मैथ्स पेपर-2 या स्टैटिस्टिक्स पेपर-2 होगा।
  • 19 नवंबर (बुधवार): सुबह सिविल, केमिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-1 या जूलॉजी पेपर-1, और दोपहर में इन्हीं विषयों के पेपर-2 होंगे।
  • 20 नवंबर (गुरुवार): सुबह एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, वेटरनरी साइंस या फिजिक्स पेपर-1, और दोपहर में इन्हीं के पेपर-2 होंगे।
  • 21 नवंबर (शुक्रवार): सुबह केमिस्ट्री या बॉटनी पेपर-1, दोपहर में केमिस्ट्री या बॉटनी पेपर-2।
  • 22 नवंबर (शनिवार): सुबह जियोलॉजी पेपर-1 और दोपहर में जियोलॉजी पेपर-2 होगा।
  • 23 नवंबर (रविवार): सुबह एग्रीकल्चर या फॉरेस्ट्री पेपर-1, और दोपहर में एग्रीकल्चर या फॉरेस्ट्री पेपर-2 होगा।

ये भी पढ़ें- एलन मस्क का नया पे पैकेज दुनिया की सबसे बड़ी सैलरी डील, जानिए टॉप 10 CEO की कमाई से कितनी ज्यादा? 

UPSC IFS Mains 2025 एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

UPSC IFS मेन्स परीक्षा में कुल 6 पेपर होंगे-

  • पेपर 1 (जनरल इंग्लिश): 300 अंक
  • पेपर 2 (जनरल नॉलेज): 300 अंक
  • पेपर 3 से 6: उम्मीदवार द्वारा चुने गए दो वैकल्पिक विषयों पर आधारित होंगे। हर पेपर 200 अंकों का होगा।
  • परीक्षा लिखित होगी और उम्मीदवारों को इसमें अपनी विषय की समझ और राइटिंग स्किल दोनों में बेस्ट परफॉर्म करना होगा।

ये भी पढ़ें- UPSC Toppers Subject: पिछले 10 सालों में किस विषय से बने IAS टॉपर? 

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Sarkari Naukri 2025: दिसंबर में आवेदन के लिए खुले टॉप 5 सरकारी भर्ती, 10वीं-ग्रेजुएट तक के लिए मौका
UP Board Model Paper 2026: उत्तर प्रदेश 10वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव, जानिए अब सवाल कैसे आएंगे?