
WBJEEB Answer Key 2025 Out: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने कई एग्जाम्स की आंसर की 2025 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने JENPAS (UG), JEMScN, JEPBN, JECA, JELET, ANM और GNM परीक्षा दी थी, उनके लिए यह अहम अपडेट है। अब ये उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.in पर जाकर अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
WBJEEB ने आंसर की के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है। अगर किसी उम्मीदवार को किसी जवाब पर आपत्ति है या वह अपने रिकॉर्डेड रिस्पांस से संतुष्ट नहीं है, तो वह 7 नवंबर 2025 रात 11:59 बजे तक शिकायत दर्ज कर सकता है। इस दौरान उम्मीदवार को हर एक प्रश्न पर 500 रुपए का नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देना होगा। यह भुगतान केवल नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से ही किया जा सकता है। अगर पेमेंट सफल नहीं हुआ तो दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ेें- क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस DSP पद पर कितनी मिलती है सैलरी?
WBJEEB की वेबसाइट पर हर उम्मीदवार का क्वेश्चन बुकलेट नंबर भी दिखाया गया है। अगर किसी को यह जानकारी गलत लगती है, तो वह 7 नवंबर 2025 तक wbjeeb@gmail.com पर ईमेल भेजकर बोर्ड को सूचित कर सकता है।
ये भी पढ़ें- JNU Election Results 2025: अदिति मिश्रा कौन हैं? लेफ्ट प्रेसिडेंट पद उम्मीदवार रेस में आगे
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi