
JNU Election Results 2025: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में इस बार छात्र राजनीति का माहौल बेहद जोश भरा रहा। 4 नवंबर को हुए वोटिंग डे पर कैंपस में छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। अब आज यानी 6 नवंबर को वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में लेफ्ट यूनिटी की उम्मीदवार अदिति मिश्रा ने प्रेसिडेंट पद पर बढ़त बना ली है। उनके मुकाबले ABVP के विकास पटेल दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
अदिति मिश्रा लेफ्ट यूनिटी की ओर से JNU Students Union (JNUSU) की प्रेसिडेंट उम्मीदवार हैं। उनका कैंपेन मुख्य रूप से स्टूडेंट राइट्स, जेंडर इक्वैलिटी और शिक्षा की आजादी जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहा। अदिति को कैंपस में काफी लोकप्रियता हासिल है। अदिति मिश्रा बनारस, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की पीएचडी छात्रा हैं। अदिति लंबे समय से छात्र राजनीति और महिला अधिकारों से जुड़ी रही हैं। उन्होंने 2017 में बीएचयू में लड़कियों के हॉस्टल कर्फ्यू के खिलाफ हुए आंदोलन में हिस्सा लिया था। बाद में पांडिचेरी यूनिवर्सिटी में भी फीस बढ़ोतरी और CAA विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रहीं। फिलहाल वे जेएनयू में 'उत्तर प्रदेश की महिलाओं पर लैंगिक हिंसा और उनके प्रतिरोध' पर रिसर्च कर रही हैं और महिला समानता, न्याय और प्रगतिशील विचारों की पक्षधर मानी जाती हैं।
अब तक आए आंकड़ों के मुताबिक, लेफ्ट यूनिटी की अदिति मिश्रा को 1,375 वोट मिले हैं, जबकि ABVP के विकास पटेल को 1,192 वोट हासिल हुए हैं। वहीं NSUI के विकास को 341, BAPSA के राज रतन राजौरिया को 180 और स्वतंत्र उम्मीदवार अंगद सिंह को 136 वोट मिले हैं। वाइस प्रेसिडेंट की रेस में भी लेफ्ट यूनिटी आगे चल रही है। वाइस प्रेसिडेंट के लिए के गोपिका बाबू (लेफ्ट यूनिटी) ने अब तक 2,146 वोट हासिल किए हैं। उनके बाद ABVP की तान्या कुमारी को 1,437 वोट, जबकि NSUI के शेख शाहनवाज को 316 वोट मिले हैं। इस कैटेगरी में NOTA को 324, ब्लैंक बैलेट को 85 और इनवैलिड वोट 32 दर्ज हुए हैं।
जनरल सेक्रेटरी के पद पर मुकाबला बेहद करीबी है। ABVP के राजेश्वर कांत दुबे को 1,496 वोट मिले हैं, जबकि लेफ्ट यूनिटी के सुनील यादव को 1,367 वोट हासिल हुए हैं। वहीं जॉइंट सेक्रेटरी पद पर ABVP के अनुज दमारा को 1,494 वोट और लेफ्ट के दानिश अली को 1,447 वोट मिले हैं। दोनों के बीच सिर्फ 47 वोटों का अंतर है।
ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव की पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी, बैंक से केबिन क्रू तक की नौकरी
फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और संभावना है कि दिन के अंत तक फाइनल नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार JNU चुनाव में कुल 9,043 छात्रों को वोट डालने का अधिकार था, जिसमें से 67% वोटिंग दर्ज की गई। 4 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर 2:30 से 5:30 बजे तक दो चरणों में वोटिंग हुई। कैंपस में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माहौल पूरे दिन चुनावी जोश से भरा रहा।
ये भी पढ़ें- क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस DSP पद पर कितनी मिलती है सैलरी?
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi