कौन हैं IAS पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर, जिनपर 2 बार लग चुका है दाग

Published : Jul 18, 2024, 01:58 PM ISTUpdated : Jul 18, 2024, 06:36 PM IST
pooja khedkar

सार

जमीन मामले में कुछ लोगों को बंदूक लेकर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद दिलीप खेडकर और उनकी पत्नी मनोरमा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से दोनों फरार थे। वहीं 18 जुलाई को एक लॉज से मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Who is IAS Pooja Khedkars father Dilip Khedkar: ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की मां मनोरमा के साथ उनके पिता दिलीप खेडकर भी पुलिस जांच के दायरे में आ गये हैं। पुणे के किसानों को बंदूक हाथ में लेकर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद दिलीप खेडकर और उनकी पत्नी मनोरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया। मामले में पुलिस जांच से पहले ही दोनों फरार हो गये थे। हालांकि मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने 18 जुलाई को एक लॉज से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दिलीप खेडकर की बात करें तो वे महाराष्ट्र सरकार के रिटायर्ड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर हैं। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप में दो बार सस्पेंड किया जा चुका है।  जबरन वसूली के आरोप में दो बार, जिसमें सबसे पहले  2018 और दूसरी बार 2020 में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। अब बंदूक के साथ कुछ लोगों को धमकी देने का एक वीडियो वायरल होने के बाद मनोरमा खेडकर के साथ दिलीप खेडकर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। दिलीप खेडकर पर आय से अधिक संपत्ति का भी आरोप है। शिाकयत के बाद पुणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

दिलीप खेडकर को किन मामलों में किया गया सस्पेंड

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार दिलीप खेडकर को एक बार साल 2018 में और दूसरी बार 2020 में सस्पेंड किया गया। रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 में करीब 300 छोटे बिजनेसमैन ने दिलीप खेडकर के खिलाफ शिकायत की थी। उन पर जबरन वसूली और बिना कारण परेशान करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा दिलीप खेडकर जब कोल्हापुर के रीजनल ऑफिसर थे, तब स्थानीय आरा मिल और लकड़ी व्यापारी संघ ने भी उनके खिलाफ पुलिस कंप्लेन की थी। उनका आरोप था कि खेडकर ने बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए 50,000 तक की रिश्वत मांग। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि एक बार दिलीप खेडकर बिना अनुमति के छह से सात महीने अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे थे।  2019 की एक और कंप्लेन के अनुसार दिलीप खेडकर ने एक कंपनी से 20 लाख रुपये की मांग की थी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच

ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर के खिलाफ ओबीसी स्टेटस जांच के बीच दिलीप खेडकर की संपत्ति सुर्खियों में आ गई है, जिनके आईएएस अधिकारी के रूप में चयन ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। एसीबी की जांच में दिलीप खेडकर के स्वामित्व वाली जमीन, कारों और कंपनियां शामिल हैं। मामले में दिलीप खेडकर से तीन दिनों तक पूछताछ की गई। जिसके बाद ही वे फरार हो गये।

सुहास दिवसे की शिकायत के बाद फंसी पूजा खेडकर

पूजा खेडकर की परेशानी तब शुरू हुई जब पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवसे ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक को की। उन्होंने ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की उन सुविधाओं की मांग के बारे में लिखा था, जो एक ट्रेनी के तौर पर उन्हें नहीं दी जा सकती थी। इसके बाद पूजा खेडकर के यूपीएससी सेलेक्शन पर सवाल उठा और पता चला कि उन्हें दिव्यांगता और नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी कैटेगरी में सेलेक्शन मिला है। नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी कैटेगरी में कैंडिडेट को आरक्षण तभी मिलता है यदि उसकी पारिवारिक आय सालाना 8 लाख से कम हो। जबकि लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए दिलीप खेडकर के हलफनामे से पता चलता है कि उनके पास 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मंथली इंकम 49 लाख रुपये है। इन खुलासों के बाद पूजा खेडकर की आईएएस ट्रेनिंग पर रोक लगा दी गई। जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें

कौन है IAS पूजा खेडकर की मां Manorama Khedkar, दिखा चुकी है डॉन लुक

पूजा खेडकर की फैमिली प्रॉपर्टी तक पहुंची जांच की आंच, अंडरग्राउंड हुए माता, पिता

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर