जोहरान ममदानी की आर्टिस्ट वाइफ रामा दुवाजी, क्या करती हैं न्यूयॉर्क की पहली मुस्लिम फर्स्ट लेडी?

Published : Nov 05, 2025, 11:08 AM IST
 Zohran Mamdani Wife Rama Duwaji

सार

Rama Duwaji: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बनने के साथ ही उनकी पत्नी रामा दुवाजी भी सुर्खियों में हैं। जानिए न्यूयॉर्क की पहली मुस्लिम फर्स्ट लेडी रामा दुवाजी कौन हैं, क्या करती हैं, उनके एजुकेशन, करियर और लाइफ की रोचक बातें।

Zohran Mamdani Wife Rama Duwaji: जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर बनने के साथ ही उनकी पत्नी रामा दुवाजी भी चर्चा में आ गई हैं। रामा दुवाजी, कभी अपने स्केचबुक में बचपन के कार्टून और कॉमिक्स बनाने वाली एक लड़की आज न्यूयॉर्क सिटी की पहली मुस्लिम फर्स्ट लेडी बन चुकी है। रामा दुवाजी की पहचान सिर्फ न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर जोहरान ममदानी की पत्नी के तौर पर नहीं, बल्कि एक टैलेंटेड और इंटरनेशनल आर्टिस्ट के रूप में भी है। उनका सफर बताता है कि कला और संवेदनशीलता, दोनों मिलकर समाज में कैसे नई सोच ला सकती हैं। जानिए जोहरन ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी के बारे में।

रामा दुवाजी कौन हैं?

रामा दुवाजी का जन्म 1997 में ह्यूस्टन, टेक्सास में हुआ था। उनके माता-पिता सीरिया के दमिश्क से थे। जब रामा नौ साल की थीं, उनका परिवार दुबई चला गया। यही वह दौर था जब उन्होंने अरब दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों को करीब से समझा और एक अंतरराष्ट्रीय नजरिया विकसित किया। यही अनुभव आगे चलकर उनकी कला में झलकने लगा।

क्या करती हैं जोहरान ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी, कितनी पढ़ी-लिखी?

रामा दुवाजी बचपन से ही बेहद क्रिएटिव थीं। वे अपने हाथों से स्केचबुक और कॉमिक्स बनाती थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी से की, जहां पहले उन्होंने दोहा, कतर कैंपस में शुरुआत की और फिर रिचमंड, वर्जीनिया में अपनी बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) की डिग्री कुम लॉडे पूरी की। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (MFA) की पढ़ाई की। यही से उनकी प्रोफेशनल जर्नी एक इलस्ट्रेटर और आर्टिस्ट के रूप में शुरू हुई।

अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं रामा दुवाजी

आज रामा दुवाजी ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में रहती हैं और अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनके काम में अरब संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य और सोशल जस्टिस जैसे विषय झलकते हैं। उनकी कलाकृतियां The New Yorker, The Washington Post, BBC, Apple, Spotify, VICE, Cartier, और Tate Modern जैसी बड़ी संस्थाओं में प्रदर्शित हो चुकी हैं। उनकी स्टाइल खास है, वह ड्रॉइंग, एनीमेशन और सिरेमिक आर्ट को मिलाकर ऐसी कहानियां दिखाती हैं जो "सिस्टरहुड" और "मिडिल ईस्ट की पहचान" को दिल से छू जाएं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं जोहरान ममदानी? जो रैपर से बने न्यूयार्क के पहले भारतवंशी मेयर! 

जोहरान ममदानी से कैसे मिलीं रामा दुवाजी, मेयरल कैंपेन में अहम रोह

रामा की मुलाकात भारतीय मूल के राजनेता जोहरान ममदानी से Hinge डेटिंग ऐप पर हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दिसंबर 2024 में उन्होंने दुबई की एक निजी रूफटॉप सेरेमनी में शादी की। इसके बाद 2025 की शुरुआत में उन्होंने न्यूयॉर्क में सिविल वेडिंग की। रामा ने भले ही पब्लिक स्पॉटलाइट से दूरी बनाए रखी, लेकिन जोहरान ममदानी की मेयरल कैंपेन में उन्होंने अहम रोल निभाया, कैंपेन की विजुअल आइडेंटिटी डिजाइन की, सोशल मीडिया की विजुअल स्ट्रेटेजी संभाली और बोल्ड कलर्स से ब्रांड को नया चेहरा दिया।

रामा दुवाजी: न्यूयॉर्क की नई फर्स्ट लेडी की तेजी से बढ़ी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग

जोहरन ममदानी के न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर बनने के बाद रामा अब फर्स्ट लेडी ऑफ न्यूयॉर्क सिटी हैं। उनकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग तेजी से बढ़कर 2 लाख से ज्यादा हो चुकी है। वह अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मिडिल ईस्ट की महिलाओं, उनकी आवाज और राजनीतिक संघर्षों को दिखाने के लिए करती हैं। उनके कई आर्टवर्क प्रो-पैलेस्टाइन थीम्स पर आधारित हैं, जिनमें भावनाओं और हकीकत का गहरा मेल दिखता है।

ये भी पढ़ें- भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने रचा इतिहास, बने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?