ईशा अंबानी ने रिलायंस नहीं, बल्कि इस कंपनी से की थी अपने करियर की शुरुआत, जानिए वजह

Published : Apr 17, 2025, 12:53 PM ISTUpdated : Apr 17, 2025, 06:21 PM IST

Isha Ambani Career: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, आज रिलायंस की बड़ी हस्ती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपना करियर रिलायंस से नहीं शुरू किया था! जानिए उन्होंने कहां से की थी शुरुआत और पहली नौकरी कौन-सी थी।

PREV
18
रिलायंस में ना जाकर, ईशा अंबानी ने इस कंपनी से शुरू किया था अपना करियर

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, आज इंडियन बिजनेस वर्ल्ड में एक प्रमुख नाम बन चुकी हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपना करियर रिलायंस से नहीं, बल्कि एक और बड़ी कंपनी से शुरू किया था?

28
ईशा अंबानी ने इस कंपनी में की थी अपनी पहली जॉब

ईशा अंबानी ने येल यूनिवर्सिटी से 2013 में साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में डबल मेजर किया था। इसके बाद जब बाकी लोग उनके परिवार की कंपनी रिलायंस में जॉइन करने की उम्मीद कर रहे थे, तो उन्होंने एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने मैकिन्से एंड कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया।

38
ईशाा अंबानी का मैकिन्से में काम करने का क्या था कारण?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा ने यह कदम सोच-समझकर उठाया था। उनका मानना था कि मैकिन्से जैसी प्रतिष्ठित कंसल्टिंग कंपनी में काम करने से उन्हें न केवल ग्लोबल लेवल पर अनुभव मिलेगा, बल्कि वह व्यापार की दुनिया को और बेहतर तरीके से समझ पाएंगी। इस दौरान उन्होंने एनालिटिकल स्किल्स और लीडरशिप की कला में भी निपुणता हासिल की।

48
ईशा अंबानी का मैकिन्से से रिलायंस तक का सफर

ईशा का यह अनुभव उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज में आने के बाद बहुत काम आया। 2014 में, उन्होंने रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो के बोर्ड्स में शामिल होकर अपने परिवार की कंपनी में काम करना शुरू किया। 

58
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA

चार साल बाद, ईशा अंबानी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया और इसके बाद रिलायंस रिटेल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

68
ईशा ने कैसे लिया रिलायंस रिटेल को लीड करने का निर्णय?

उनकी मां, नीता अंबानी ने हाल ही में बताया कि ईशा ने खुद ही रिलायंस रिटेल को लीड करने का निर्णय लिया था, यह उनके व्यक्तिगत इंटरेस्ट का हिस्सा था। 

78
रिलायंस रिटेल की हेड ईशा अंबानी

आज वह रिलायंस रिटेल की प्रमुख हैं, जो फूड, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन रिटेल जैसे क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। इसके अलावा, ईशा ने डिजिटल बिजनेस के क्षेत्र में भी रिलायंस रिटेल का विस्तार किया और कई नई पहल शुरू की, जैसे Ajio और Tira जैसी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स।

88
ईशा अंबानी ने फैमिली बिजनेस में आने से पहले खुद को और अधिक तैयार किया

ईशा अंबानी का करियर दिखाता है कि उन्होंने अपने परिवार की कंपनी में आने से पहले खुद को और भी अधिक तैयार किया। उन्होंने एक अलग क्षेत्र में काम करके खुद को साबित किया और बाद में रिलायंस में अपनी जगह बनाई। उनके इस निर्णय ने साबित किया कि एक मजबूत आधार और अनुभव का होना जरूरी है, चाहे आप किसी भी परिवार से आएं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories