GATE 2023 : गेट एग्जाम का रजिस्ट्रेशन आज से, यहां देखें प्रॉसेस और पूरा शेड्यूल

आज से GATE 2023 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर, 2022 है। 07 अक्टूबर, 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म और फीस जमा करने का मौका होगा। अगले साल 2023 में 4, 5, 11 और 12 फरवरी को एग्जाम होगा। 

Asianet News Hindi | / Updated: Jul 30 2022, 07:00 AM IST

करियर डेस्क :  ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर, 2022 है। 07 अक्टूबर, 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म और फीस जमा करने का मौका कैंडिडेट्स को दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) गेट परीक्षा 2023 का आयोजन करने जा रहा है।

GATE 2023 Exam Date, कब से होंगे एग्जाम
गेट परीक्षा का आयोजन अगले साल 2023 में 4, 5, 11 और 12 फरवरी को होगा। यहा  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार किसी भी तरह की ज्यादा जानकारी भी वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन से देख सकते हैं। इसका पूरा शेड्यूल नीचे पढ़ें...
 
GATE 2023 Schedule, गेट का शेड्यूल
गेट का रजिस्ट्रेशन- 30 अगस्त से 30 सितंबर 2022 तक
एप्लीकेशन फॉर्म और फीस सबमिशन- 07 अक्टूबर, 2022 तक
गेट एग्जाम की तारीख- 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन-  4 नवंबर से 11 नवंबर, 2022
गेट एग्जाम का एडमिट कार्ड- 03 जनवरी, 2023 से
गेट एग्जाम आंसर की- 21 फरवरी 2023
आपत्ति दर्ज कराने की तारीख- 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2023
गेट एग्जाम का रिजल्ट- 16 मार्च, 2023
गेट स्कोरकार्ड डाउनलोड- 21 मार्च, 2023

GATE 2023 Exam Pattern, गेट एग्जाम का पैटर्न
गेट-2023 कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा। तीन घंटे के पेपर में जनरल एप्टिट्यूड (GA) और कैंडिडेट्स ने जिस सब्जेक्ट को चुना है, उसकी परीक्षा होगी। प्रश्न-पत्र में कुल 65 सवाल होंगे। जिसमें 10 सवाल जनरल अवेयरनेस और 55 सवाल चुने गए विषय से होंगे। इस एग्जाम में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा। हर सही उत्तर पर एक या दो मार्क्स मिलेंगे और गलत उत्तर देने पर अगर 1/3 या 2/3 अंक काटे जाएंगे। पेपर में मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चन या नेटवर्क एड्रेस ट्रांसलेशन में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

कौन कर सकता है आवेदन
जो भी कैंडिडेट्स इस समय यानी वर्तमान में ग्रेजुएशन कर रहे हैं और थर्ड ईयर में है या फिर इंजीनियरिंग,  टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स में किसी भी डिग्री को कंप्लीट कर लिया है, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को पढ़ें।

क्या होता है गेट एग्जाम
गेट एग्जाम पास करने के बाद किसी अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी से एमटेक यानी मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और Phd कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। गेट एग्जाम का स्कोरकार्ड तीन साल के लिए मान्य होता है। पहले यह एग्जाम सिर्फ भारतीय छात्रों के लिए ही आयोजित होती थी। बाद में इसमें अन्य देशों के कैंडिडेट्स को भी मौका दिया जाने लगा। जिसमें बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें
NEET एग्जाम का कट-ऑफ : जानें क्वालीफाइंग मार्क्स से लेकर काउंसलिंग तक A To Z जानकारी

DU,BHU,JNU समेत देश की 43 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में प्रोफेसर की 6 हजार से ज्यादा पोस्ट खाली, देखिए पूरी लिस्ट

Share this article
click me!