Google Top Trends of 2021: कोविड वैक्सीन से लेकर IPL तक साल 2021 में Google पर सबसे ज्यादा पूछे गए ये सवाल

Google Top Trends of 2021: इस पूरे साल भारतीयों ने Google पर समाचारों, फिल्मों, खेलकूद, मशहूर हस्तियों आदि में सबसे ज्यादा क्या सर्च किया। आइए आपको बताते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 9, 2021 9:22 AM IST

करियर डेस्क:  जब भी हमारे दिमाग में कोई सवाल आता है तो हम सीधा Google पर जाकर सर्च करने लगते हैं। जिसके बाद हमारे सामने उस सवाल का जवाब और उससे जुड़ी कई अन्य जानकारियों ओपन हो जाती हैं। बस एक क्लिक से गूगल हमको हजारों जानकारियां दे देता है। हर साल गूगल सबसे ज्यादा पूछे गए सवालों की लिस्ट जारी करता है। गुरुवार को गूगल ने साल 2021 के टॉप ट्रेंड्स (Google Top Trends of 2021) की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किए गए सवालों के बारे में बताया गया है। आइए आपको बताते हैं, इस साल सबसे ज्यादा किन सवालों के जवाब ट्रेंड में रहे...

गूगल टॉप सर्च
CoWin और Cricket इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। जिसमें पहले नंबर पर इंडियन प्रीमियर लीग, फिर CoWIN और तीसरे नंबर पर ICC T20 वर्ल्ड कप रहा। इसके अलावा यूरो कप और टोक्यो ओलंपिक क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर रहे। टॉप 10 लिस्ट में कोविड वैक्सीन, फ्री फायर रिडीम कोड, नीरज चोपड़ा, आर्यन खान और कोपा अमेरिका सर्च हुआ।

गूगल पर सबसे ज्यादा पूछे गए सवाल
- What is black fungus (क्या है ब्लैक फंगस)
- What is the factorial of hundred (100 का फैक्टोरियल क्या है)
- What is Taliban (तालिबान क्या है)
- What is happening in Afghanistan (अफगानिस्तान में क्या हो रहा है)
- What is remdesivir (रेमडेसिविर क्या है)
- What is the square root of 4 (4 का वर्गमूल क्या है)
- What is steroid (स्टेरॉइड क्या है)
- What is toolkit (टूलकिट क्या है)
- What is Squid Game (स्क्विड गेम क्या है)
- What is delta plus variant (डेल्टा प्लस वेरिएंट क्या है)

खेल और बॉलीवुड हस्तियां की सर्च
इस साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। जिसके चलते इस साल प्रश्नों में नीरज चोपड़ा भी शामिल रहे, जिन्होंने भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इसके अलावा आर्यन खान, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और पेज थ्री सेलेब्रिटी जैसे विक्की कौशल, शहनाज गिल और राज कुंद्रा के बारे में खूब सर्च किया गया।

कोरोना वैक्सीन को लेकर किया सर्च
इस साल गूगल पर कोरोना वैक्सीन को लेकर भी खूब सर्च किया गया। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत में COWIN और कोविड वैक्सीन की खोज बड़े पैमाने की गई, क्योंकि लोगों ने टीकाकरण विकल्पों और उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी। इसमें लोगों ने  How to register for COVID vaccine (कोविड वैक्सीन के लिए रजिस्टर कैसे करें), How to download vaccination certificate (वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें) जैसे कई सवाल गूगल से पूछे। इस साल की पहली छमाही में COVID की दूसरी लहर के बीच बहुत से लोगों ने वैक्सीनेशन, कोविड टेस्ट, कोविड अस्पताल, ऑक्सीजन सिलेंडर और सीटी स्कैन के बारे में सर्च किया।

ये भी पढ़ें- Instagram में आया नया कमाल का फीचर, कम Followers वाले भी यूजर कर पाएंगे इस्तेमाल

Realme GT 2 Pro की लाइव इमेज हुई लीक, फोन में है अंडर डिस्प्ले कैमरा

Share this article
click me!